चेतन राघव ने सैकड़ो साथियो संग इनेलो का दामन थामा

Faridabad/Atulya loktantra News  : इण्डियन नेशनल लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर उमेश भाटी के नेतृत्व में चेतन राघव ने अपने सैकड़ो साथियो के साथ इनेलो का दामन थामा। उक्त जानकारी देते हुए भाटी ने बताया कि चेतन ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मान सम्मान मिलता है।
उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियो में केवल पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को इस्तेेमाल किया जाता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इनेलो की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है और पार्टी को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि इनेलो एक स्तम्भ है जिसे कोई नहीं हिला सकता और आगामी चुनावो में इनेलो पूर्ण बहुमत से हरियाणा में सत्ता हासिल करेगी और मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला एक बार फिर हरियाणा का चहुमुखी विकास करके हरियाणा को विश्व के मानचेस्टर पर पहुंचायेंगे यह हमें पूर्ण उम्मीद है।
उन्होने पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि पार्टी में आपको पूरा मान सम्मान दिलाया जयेगा और आपके कार्यो को देखते हुए आपको जिम्मेवारियां भी सौंपी जायेंगी।
इस अवसर पर डॉ गगन सिसोदिया,अवधेश भदौरिया, वीर विक्रम सिंह, चेतन राघव, लोकेश भदौरिया, सुमित कुमार, अखिल राघव, रवि पासवान, अनुराग,अमित यादव, अमन खान, राजा सिंह चौहान, विकास यादव,अभिषेक कुमार, अखिलेश कुमार, विकास कुमार, विकास मौर्या,मलिक सिद्दीकी, अभिमन्यु यादव, आशीष दुबे, कुमार साकेत, बृजेश गुप्ता, पंकज शर्मा, अनुराग कुमार, प्रदीप पाल अनिकेत सिंह, दीपक सोनी, नीरज सोनी, विक्की गुप्ता, निखिल कुमार, महेश कुमार,अनुराग पांडेय, लालू, सुमित कुमार मौजूद रहे।
Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video