New Delhi/Atulya Loktantra: देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 63 लाख को पार कर गई है। वहीं संक्रमण की रफ्तार में तेजी होने के बाद इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 86,821 नए मामले सामने आये हैं और खतरनाक वायरस से 1,181 लोगों की मौत हुई है।
देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 63,12,585 हो गई है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या 9,40,705 है। स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, अभी तक इस वायरस को कुल 52,73,202 लोगों ने मात दी है और इलाज के बाद ठीक हुए हैं। दूसरी तरफ, इस खतरनाक वायरस के चलते देश में 98,678 मरीजों की मौत हुई है।