इस बार चुनावो होंगे कुछ खास जब मेयर पद का खुद चयन करेगी जनता आज

Haryana/Atulyaloktantra News : हरियाणा में मेयर पद की चौधर के लिए पहली बार सीधे चुनाव हो रहा है। पानीपत, यमुनानगर, हिसार, रोहतक, करनाल नगर निगम और जाखल मंडी व पूंडरी नगर पालिका के लिए लिए 14 लाख मतदाता 734 उम्मीदवारों के लिए वोट करेंगे। चुनाव में बीजेपी अकेली ऐसी पार्टी है जो मेयर और पार्षद दोनों चुनावों को सिंबल पर लड़ रही है और उनके नेताओं ने प्रचार में एडी चोटी का जोर भी लगाया है। वहीं इनेलो- बसपा गठबंधन और राजकुमार सैनी की लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी ने मेयर के लिए सिंबल पर उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ रही है। पार्टी के बड़े नेताओं ने अपने-अपने चहेते उम्मीदवारों को समर्थन दे रखा है।

पानीपत में 26 वार्ड 5 मेयर और 123 पार्षद पद के प्रत्याशी
पानीपत में मेयर पद के लिए 5 उम्मीदवार दौड़ में हैं। यहां 123 प्रत्याशी पार्षद के लिए ताल ठेक रहे हैं। यहां 278 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से 71 संवेदनशील और 36 अति संवेदनशील घोषित कर रखे हैं। कुल 3 लाख 28 हजार 326 वोटर हैं। यहां अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों समेत 1577 लोगों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है।

करनाल में 8 महिला उम्मीदवार लड़ रही मेयर पद का चुनाव
करनाल में मेयर पद का चुनाव 8 महिला प्रत्याशी लड़ रही हैं। यहां के 20 वार्डों में 95 उम्मीदवार खड़े हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 2 लाख 48 हजार 282 मतदाता करेंगे। 224 मतदान केंद्रों में से 56 संवेदनशील और 22 अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। सही तरीके से मतदान हो इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, पोलिंग आफिसर, पुलिस समेत 1491 लोगों की ड्यूटी लगाई गई है।

हिसार में 108 उम्मीदवार पार्षद के लिए आजमा रहे भाग्य
हिसार में 108 उम्मीदवार पार्षद पद के लिए भाग्य आजमा रहे हैं। यहां 22 उम्मीदवार मेयर पद की दौड़ में हैं, जिसमें से 19 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। 20 वार्डों में 2 लाख 22 हजार 844 वोटर का नाम लिस्ट में है। 204 पोलिंग स्टेशन में से 69 संवेदनशील और 11 अति संवेदनशील घोषित हैं। 1408 कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान में लगाई गई है।

रोहतक में 12 मेयर और 134 पार्षद पद के लिए लड़ रहे चुनाव
रोहतक में मेयर पद के लिए 12 लोग चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 10 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। वहीं पार्षद के लिए 134 उम्मीदवार हैं। यहां के 22 वार्डों में 2 लाख 77 हजार 566 मतदाता वोट करेंगे। 257 पोलिंग बूथ में से 65 संवेदनशील और 71 अति संवेदनशील बूथ घोषित किए गए हैं। यहां पर 1408 कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं।

यमुनानगर मे 126 पार्षद हैं चुनावी दौड़ में, सबसे ज्यादा 303 बूथ हैं यहां
यमुनानगर में मेयर के लिए 12 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 11 पुरुष और 1 महिला शामिल है। यहां पार्षद पद के लिए 126 उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला 22 वार्डों के 3 लाख 2 हजार 26 वोटर करेंगे। यहां इस चुनाव के सबसे ज्यादा 303 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से 37 संवेदनशील और 20 अतिसंवेदनशील हैं। यमुनानगर में 809 पुलिस व अन्य पोलिंग कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जाखल मंडी में 13 नगर पालिका पार्षदों में से एक को चुना गया निर्विरोध, अब 12 दौड़ में
जाखल मंडी के नगर पालिका चुनाव में 13 वार्डों के लिए चुनाव होना था लेकिन एक पार्षद को निर्विरोध चुन लिया गया है, ऐसे में चुनाव 12 वार्डों के लिए हो रहा है। यहां 35 प्रत्याशी दौड़ में हैं। कुल 9012 वोटर का लिस्ट में नाम है। 13 पोलिंग बूथ में से 4 संवेदनशील और 4 अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं। चुनाव में 67 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

कैथल की पूंडरी नगर पालिका में 54 प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
कैथल की पूंडरी नगर पालिका के 13 वार्डों के लिए 54 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वोटर लिस्ट में कुल 13 हजार 398 मतदाताओं का नाम है। यहां 2 पोलिंग बूथ संवेदनशील और 2 अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गए हैं। 256 लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगी हुई है।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video