Faridabad/Atulya Loktantra : रविवार यानि 30 दिसंबर को सेक्टर-12 हुड्डा ग्राउंड में हुई भाजपा की शंखनाद 2019 की रैली जिसमें मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणा की। हम यहां रैली की सफलता या असफलता पर चर्चा नहीं कर रहे है। बल्कि हम यहां नगर-निगम के अधिकारियों की सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति चाटुकारिता की बात कर रहे है, कि किस प्रकार से निगम अधिकारियों ने सीएम को खुश करने के लिए होर्डिंग्स हटाओं अभियान चलाया।
लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि यह अभियान केवल विरोधी पार्टियों के लिए ही था, भाजपा के लिए नहीं। नगर निगम के अधिकारियों ने विशेष फरमान जारी करते हुए सरकार और मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए यह अभियान शुरू किया है। बैनर्स उतार रहे कर्मचारियों से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अधिकारियों के द्वारा दिए गए आदेश पर काम कर रहे हैं।
अधिकारियों का आदेश है कि भाजपा के होर्डिंग्स नहीं उतारे जाएंगे बाकी सभी पार्टियों के होर्डिंग्स उतारने का आदेश दिया गया है। अब सत्ता दल के होर्डिंग्स को छोडऩे और बाकी सभी पार्टियों के होर्डिंग्स उतारने के आदेश पर, इसे अधिकारियों की सरकार और मुख्यमंत्री को खुश करने की कोशिश कहीं जाए या कुछ और इसे जनता तय कर सकती है।
Please Leave a News Review