विधानसभा चुनावों में हार से निराश मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा

Bhopal/Atulyaloktantra News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि शिवराज सिंह ने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेंगे। हालांकि, बीती रात को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट करके कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।

शिवराज ने कहा कि मैं संख्या बल के सामने सर झुकाता हूं और भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने का दावा पेश नहीं करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 109 सीटें मिली हैं। जबकि, 114 सीटों के साथ राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इसी बीच अब खबर आ रही है कि समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे दिया है। इसी के साथ कांग्रेस को समाजवादी पार्टी, बसपा और निर्दलियों का समर्थन प्राप्त हो गया है।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video