76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगी। मुर्मू की स्पीच शाम 7 बजे दूरदर्शन पर लाइव आएगी।
यह संबोधन हिंदी में लाइव प्रसारित किया जाएगा, उसके बाद अंग्रेजी में आएगा। रात 9:30 बजे से विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा।
द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।
64 साल की मुर्मू ने साल 2022 देश में सबसे कम उम्र में राष्ट्रपति बनने का रिकॉर्ड भी बनाया।
78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को 20 मिनट संबोधित किया था। उन्होंने कहा था कि आजादी के त्योहार में शामिल होने वाले सभी देशवासी हमारा परिवार हैं।’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘आजादी का यह पर्व हमें उन दिनों की याद दिलाता है, जब देश के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। हमारे स्वाधीनता सैनानियों ने हमें नई अभिव्यक्ति प्रदान की। सरदार पटेल, बोस, भगत सिंह, बाबा साहेब अंबेडकर जैसे कई अन्य लोग थे, जिनके बलिदान की सराहना होती रही है।’
75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संख्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 25 जनवरी 2024 को 23 मिनट का भाषण दिया था। अपने संबोधन में उन्होंने राम मंदिर का जिक्र किया साथ ही कर्पूरी ठाकुर को भी श्रद्धांजलि दी थी।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे गणतंत्र का 75वां वर्ष कई अर्थों में देश की यात्रा का एक ऐतिहासिक पड़ाव है। हमारा देश स्वतंत्रता की शताब्दी की ओर बढ़ते हुए अमृत काल के प्रारंभिक दौर से गुजर रहा है। यह भारत अमृत काल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।