पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं।
वहीं यूपी, राजस्थान और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर, बीकानेर सहित 4 जिलों में 12 जनवरी से घना कोहरा छाएगा। वहीं MP के 9 जिलों में गुरुवार को कोल्ड-डे का अलर्ट है। पचमढ़ी में 0.2 पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार-बुधवार की रात भोपाल में 3.6 डिग्री तापमान रहा।
मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश के 12 में से 5 जिलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में ठंड की लहर, जमीन पर पाले और घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जहां टेम्परेचर रात में -13.6° सेल्सियस तक गिर गया।
10 जनवरी: 4 राज्यों में शीतलहर की संभावना
बिहार, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में घने कोहरे का अलर्ट।
दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना।
एमपी-राजस्थान पंजाब, हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट।
11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे का अलर्ट।
राजस्थान के कुछ स्थानों पर तूफान का अलर्ट।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का अलर्ट।