केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया, जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया X पर जांच की मांग करते हुए कहा कि आरोप सच हैं, तो यह भयावह है।
दरअसल, इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का एक सुसाइड मैसेज पोस्ट किया। इसमें RSS और उससे जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा-
मृतक इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था। पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने मृतक के आरोपों पर RSS से जवाब मांगा है। प्रियंका ने कहा- RSS को मामले पर तत्काल सफाई देनी चाहिए। पूरे देश में लाखों बच्चे और नाबालिग इन कैंप्स में जाते हैं। लड़कों के साथ भी लड़कियों के जितना ही यौन शोषण हो रहा है। इन जघन्य अपराधों पर चुप्पी तोड़नी होगी।
पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में 10 अक्टूबर को एक MBBS स्टूडेंट के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़ित अपने एक पुरुष दोस्त के साथ डिनर पर गई थी। वापस लौटते समय 3 लोगों ने उनका रास्ता रोका। छात्रा का दोस्त उसे छोड़कर भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने उससे दरिंदगी की।

