दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम ने आरके पुरम में करीब 1 घंटे जनता को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने आप-दा और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की।
PM ने रैली की शुरुआत देशवासियों को बसंत पंचमी की बधाई के साथ की। मोदी ने कहा- बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है।
दिल्ली में वोटिंग से पहले ही झाड़ू के तिनके बिखर रहे हैं। आपदा के लीडर्स उसे छोड़कर जा रहे हैं। आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। सरकार वो अच्छी है जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने-संवारने में ऊर्जा लगाए।
- आप-दा सरकार पर
इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है- अबकी बार मोदी सरकार। साथियों दिल्ली की आपदा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी दिल्ली वासियों की सेवा का अवसर जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को दूर करने के लिए खप जाऊंगा।