जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को तापमान शून्य से नीचे चला गया। उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस 22 डिग्री पहुंचने से भागीरथी नदी जम गई।
राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के माउंट आबू में लगातार दूसरे दिन पारा 0 डिग्री पहुंचा।
मध्य प्रदेश के भोपाल में सर्दी के इस सीजन में पहली बार पूरे दिन घना कोहरा रहा। 11 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 15 दिन शीतलहर का अलर्ट है।
दिल्ली में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स में देरी हुई। एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कहा कि उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स प्रभावित हो सकती हैं।
पैसेंजर्स को सलाह दी जाती है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
राजस्थान में रविवार को 5 जिलों में शीतलहर और 9 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। माउंट आबू (सिरोही) में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मध्यप्रदेश में सर्दी के सीजन में पहली बार सबसे लंबा कोहरा छा रहा है। शनिवार को भोपाल में पूरे दिन घना कोहरा रहा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी असर देखा गया। इस वजह से दिन में तेज ठंड रही। 11 शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे ही रहा। ऐसा ही मौसम अगले 2 से 3 दिन तक बना रह सकता है।बिहार के सभी 38 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। पटना राज्य में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। धीरे-धीरे शीतलहर चलना शुरू होगी। इससे ठिठुरन और बढ़ेगी। 10 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।

