तेलंगाना में सेना से रिटायर्ड एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत मिटाने लाश के छोटे-छोटे टुकड़े किए और प्रेशर कुकर में उबालकर झील में फेंक दिया। कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि हडि्डयों से मांस अलग करने के लिए आरोपी ने उन्हें मूसल से कुचला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
रंगारेड्डी जिले के मीरपेट के DSP नागराजू ने बताया कि 18 जनवरी को सुबम्मा नामक एक महिला ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसकी बेटी माधवी (35) की 13 साल पहले गुरुमूर्ति के साथ शादी हुई थी। गुरुमूर्ति सेना का रिटायर्ड कर्मचारी है। फिलहाल वह कंचनबाग में सुरक्षा गार्ड का काम करता है।
रंगारेड्डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को शव के टुकड़े नहीं मिले हैं।
रंगारेड्डी जिले के DCP एलबी नागर ने बताया कि जिल्लेलागुडा में एक 35 साल की महिला के लापता होने का मामला उसकी मां ने दर्ज कराया था। मामले में पति खुद दावा कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि पिछले 5 साल से पति-पत्नी अपने दो बच्चों के साथ वेंकटेश्वर कॉलोनी में रह रहे थे। 16 जनवरी को माधवी और उसके पति गुरुमूर्ति के बीच किसी बात पर बहस हुई और वे घर से बाहर चले गए।