logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: अमेरिकी अरबपति बोले- मुबंई जैसा बन जाएगा न्यूयॉर्क
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » अमेरिकी अरबपति बोले- मुबंई जैसा बन जाएगा न्यूयॉर्क
National NewsNews

अमेरिकी अरबपति बोले- मुबंई जैसा बन जाएगा न्यूयॉर्क

Deepak Sharma
Last updated: 12 November, 2025
By Deepak Sharma
48 Views
Share
3 Min Read
American billionaire says New York will become like Mumbai
American billionaire says New York will become like Mumbai
SHARE

न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर रियल एस्टेट अरबपति बैरी स्टर्नलिक्ट ने आशंका जताई है कि ममदानी की लीडरशिप में शहर हालात बदतर हो सकते हैं। CNBC न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क भी मुंबई के जैसा बन सकता है।

दरअसल ममदानी ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कई बड़े वादे किए थे। इनमें घरों के किराए को फ्रीज करना यानी बढ़ने से रोकना, शहर में मुफ्त बस सर्विस शुरू करना और छोटे बच्चों के लिए मुफ्त चाइल्डकेयर देना शामिल है।

इसे लेकर स्टर्नलिक्ट का मानना है कि किराया फ्रीज करने और किरायेदारों को ज्यादा छूट देने से मकान मालिकों की हालत खराब हो जाएगी। उन्होंने कहा- अगर एक किरायेदार किराया नहीं देता और उसे निकाला नहीं जा सकता, तो बाकी लोग भी नहीं देंगे। धीरे-धीरे पूरा सिस्टम टूट जाएगा और न्यूयॉर्क, मुंबई जैसा बन जाएगा।

स्टारवुड कैपिटल ग्रुप के CEO स्टर्नलिक्ट ने कहा कि न्यूयॉर्क में पहले से ही रियल एस्टेट की लागत बहुत ज्यादा है और इसका एक बड़ा कारण मजदूर यूनियनें हैं। इन यूनियनों की वजह से किसी भी प्रोजेक्ट की लागत बढ़ जाती है और आम लोगों के लिए घर बनाना या खरीदना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि ममदानी सही मुद्दों की बात तो कर रहे हैं, जैसे कि शहर में ज्यादा घर बनाना जरूरी है, लेकिन इसे करना आसान नहीं होगा। उनके मुताबिक, अगर सरकार जरूरी मदद नहीं देगी और यूनियनें अपने नियमों में ढील नहीं देंगी, तो नए घर बनाना आर्थिक रूप से असंभव होगा।

स्टर्नलिक्ट ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने याद दिलाया कि ममदानी पहले पुलिस विभाग के बजट में कटौती की बात कर चुके हैं। अगर लोगों को लगेगा कि उनके बच्चे सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं, तो वे शहर छोड़ देंगे। अगर पुलिस को सम्मान और समर्थन नहीं मिला तो हालात बिगड़ जाएंगे।

उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी पहले ही मिडटाउन मैनहटन से अपना दफ्तर शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। आखिर में स्टर्नलिक्ट ने कहा कि उम्मीद है ममदानी इतिहास से सीखेंगे, क्योंकि समाजवाद अब तक दुनिया में कहीं भी सफल नहीं हुआ है।

जोहरान ममदानी ने 4 नवंबर को न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो को हराया। ममदानी पिछले 100 सालों में न्यूयॉर्क के सबसे युवा, पहले भारतवंशी और पहले मुस्लिम मेयर होंगे। उनका शपथ ग्रहण 1 जनवरी को होगा।

ममदानी खुद को ‘डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट’ कहते हैं, यानी वे कॉर्पोरेट्स के बजाय आम लोगों की नीतियों के पक्षधर हैं। ममदानी डेमोक्रेटिक पार्टी के वामपंथी धड़े (DSA) से जुड़े हैं। यह गुट बड़ी कंपनियों, अरबपतियों और डेमोक्रेटिक पार्टी की पारंपरिक नीतियों का विरोधी है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Boiler explodes at a chemical company in Bharuch, Gujarat गुजरात में भरूच की केमिकल कंपनी में बॉयलर फटा
Next Article Trump said – there is a shortage of talented people in America; hence the need for skilled foreign people. ट्रम्प बोले- अमेरिका में टैलेंटेड लोगों की कमी, इसलिए विदेशी स्किल्ड लोगों की जरूरत
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

7 accused arrested for assaulting advocate
अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
Faridabad
Local youth should get 50 percent employment in the industries of IMT Chandawali: Raghubir Tewatia
आईएमटी चंदावली के उद्योगों में स्थानीय युवाओं को मिले 50 प्रतिशत रोजगार: रघुबीर तेवतिया
Faridabad
A Honda City crashed into a shop in SGM Nagar after breaking through the shutter.
एसजीएम नगर में दुकान का शटर तोड़कर घुसी होंडा सिटी
Faridabad
Those who burn crop residue will face fines, FIRs, and red entries in their records: DC Ayush Sinha
फसल अवशेष जलाने वालों पर जुर्माना, एफआईआर और रेड एंट्री होगी : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Union Minister of State Krishnapal Gurjar and Ballabhgarh MLA Moolchand Sharma were present.
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर तथा बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा रहे मौजूद
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Helpline Number of Electricity
बिजली विभाग हेल्पलाइन नंबर Helpline Number of Electricity in India
26.6k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Online Hindi To English Barakhadi | क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी (PDF+Chart)
PDF+Chart Online Hindi To English Barakhadi-क से ज्ञ तक इंग्लिश में बाराखड़ी
21.8k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.5k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views
Patanjali Dairy Product Cow Milk, Paneer Rate List
10.1k Views
Kharge said – RSS should be banned, this is what Sardar Patel did.
खड़गे बोले-RSS पर बैन लगे, सरदार पटेल ने यही किया
9.7k Views
Water proof mobile - वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
Water proof mobile – वाटरप्रूफ मोबाइल फोन्स 2025
9.4k Views
GTA Mobile Bullet - डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
GTA Mobile Bullet – डाउनलोड कैसे करें मोबाइल पर, जानें यहां
4.8k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

Kashmiri Youth Exchange Programme: On the fifth day of the programme, Kashmiri youth visited historical and cultural industrial sites of Faridabad.
कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कार्यक्रम के पांचवे दिन कश्मीरी युवाओं ने फरीदाबाद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक औद्योगिक स्थलों का दौरा किया
22k Views
Food Supply Minister Rajesh Nagar appeared strict regarding the working style of private builders, gave orders - solve the problems of the public.
निजी बिल्डर की कार्यशैली को लेकर सख्त नजर आए खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर, दिए आदेश- जनता की समस्या दूर करें
22k Views
Arya Samaj played an important role in the country's independence: Vipul Goyal
आर्य समाज की देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका : विपुल गोयल
21.9k Views
Vanvasi Raksha Parivar Foundation
Vanvasi Raksha Parivar Foundation – वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के सेवा कार्य सराहनीय: मूलचंद शर्मा
21.5k Views
Cyber ​​Police Faridabad arrested 32 accused in 12 cases of cyber crime from 21-27 December 2024, recovered ₹ 20 54 210/-
साइबर पुलिस फरीदाबाद ने 21-27 दिसंबर 2024 तक साइबर अपराध के 12 मुकदमों में 32 आरोपी किए गिरफ्तार 20 54 210/-₹ बरामद
21.5k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Tragic accident in Hyderabad, 17 dead: Fire in a building near Charminar
National News

हैदराबाद में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, चारमीनार के पास बिल्डिंग में आग

7 months ago
National News
National News

कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कसा तंज, लिखा- ‘तेरी वजह से कम, तेरे लिये ज़्यादा दुखी हैं

6 years ago
National News
National News

ग्लेशियर टूटने से अलर्ट पर UP, बनारस-बलिया तक ऐसे हो रही गंगा के जलस्तर की निगरानी

5 years ago
National News

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

Lakes formed by melting glaciers will cause devastation: Gyanendra Rawat
तबाही का कारण बनेंगीं ग्लेशियर पिघलने से बनी झीलें : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
International Yoga Day: 'Yoga Sutra' for a healthy life
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: स्वस्थ जीवन का ‘योग सूत्र’
विचार
The danger of extinction looms over the glaciers of the world: Gyanendra Rawat
दुनिया के ग्लेशियरों पर मंडराता विलुप्ति का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
Why is there silence on tampering with faith?: Gyanendra Rawat
आस्था के साथ खिलवाड पर चुप्पी क्यों ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Rajnath inaugurated 125 infra projects of BRO
राजनाथ ने BRO के 125 इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया
6 days ago
11 boxes of donations received for a mosque like the Babri Masjid: A note-counting machine was called in.
बाबरी जैसी मस्जिद के लिए 11 पेटी चंदा मिला, नोट गिनने की मशीन बुलाई
5 days ago
Modi said – don't make people fill out 30-40 page forms; told ministers – eliminate unnecessary paperwork
मोदी बोले- लोगों से 30-40 पेज के फॉर्म न भरवाएं, मंत्रियों से कहा- फालतू पेपरवर्क खत्म करें
4 days ago
Goa incident: Belly dancer catches fire during dance
गोवा हादसा-बेली डांसर के डांस के दौरान आग लगी
6 days ago
Malayalam actor Dileep acquitted in actress harassment case
मलयालम एक्टर दिलीप एक्ट्रेस से उत्पीड़न मामले में बरी
5 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account