Budget Highlights 2024 New Delhi : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लगातार सातवीं बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया। 1 घंटे 23 मिनट के भाषण में उनका फोकस शिक्षा, रोजगार, किसान, महिला और युवाओं पर रहा। इसके अलावा नीतीश कुमार के बिहार और चंद्रबाबू नायडू के आंध्र प्रदेश पर केंद्र सरकार मेहरबान रही।
Atulya Loktantra | Budget Highlights 2024
बजट में नई टैक्स रिजीम चुनने वालों के लिए अब 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री हो गई है। यानी उन्हें 17.5 हजार रुपए का फायदा हुआ है। पहली नौकरी वाले जिनकी सैलरी 1 लाख रुपए से कम होगी, उन्हें सरकार अधिकतम 15 हजार रुपए तीन किश्तों में देगी।
Atulya Loktantra | Budget Highlights 2024: मोदी सरकार 3.0 बिहार के CM नीतीश कुमार की JDU और आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू की TDP के भरोसे केंद्र में सत्ता चला रही है। वित्त मंत्री ने बिहार में इंफ्रा और अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए 58 हजार 900 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15 हजार करोड़ रुपए की घोषणा की।
न्यू टैक्स रिजीम में राहत
टैक्स रिजीम के तहत अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% के हिसाब से टैक्स देना होगा। पहले ये 6 लाख तक था। न्यू टैक्स रिजीम के अन्य स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इन दोनों बदलावों से टैक्सपेयर्स को 17,500 रुपए तक का फायदा होगा। हालांकि, पुराने टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
बजट में क्या सस्ता, क्या महंगा हुआ
कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस सस्ते हुए हैं। मोबाइल और चार्जर पर कस्टम ड्यूटी घटकर 15% हुई। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी घटकर 6% हुई। टेलिकॉम के सामान 15% और प्लास्टिक प्रोडक्ट 25% महंगे हो गए हैं।
पहली नौकरी वालों के लिए
1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए
बिहार को 58.9 हजार करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम। बिहार में विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और महाबोधि मंदिर कॉरिडोर बनेगा। नालंदा विश्वविद्यालय को पर्यटन केंद्र बनाएंगे।
एग्रीकल्चर के लिए ₹1.52 लाख करोड़, MSP पर कोई ऐलान नहीं
सरकार ने एग्रीकल्चर और उससे जुड़े सेक्टरों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपए दिए। पिछले साल 1.25 लाख करोड़ रुपए दिए गए थे। यानी इस बार किसानों के लिए बजट 21.6% यानी 25 हजार करोड़ रुपए बढ़ाया गया। 6 करोड़ किसानों की जानकारी के लिए लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हालांकि, बजट में किसानों की सबसे बड़ी मांग MSP को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं हुई।
हर साल 20 लाख युवाओं को इंटर्नशिप, एजुकेशन लोन पर 3% ब्याज सरकार देगी:
शिक्षा के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश किया।
- यह पिछले बजट से 32% ज्यादा है।
- बजट भाषण में वित्त मंत्री ने नौकरियों और स्किल ट्रेनिंग से जुड़ी 5 स्कीम्स का ऐलान किया है।
- 1 करोड़ युवाओं को 5 साल में स्किल्ड किया जाएगा।
- सरकार 500 टॉप कंपनियों में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देगी।
- इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रुपए हर महीने का स्टाइपेंड मिलेगा।
हायर एजुकेशन के लिए
10 लाख तक का लोन जिन स्टूडेंट्स को सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है,
- उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए 10 लाख तक के लोन में सरकारी मदद मिलेगी।
- सालाना लोन पर ब्याज का 3% पैसा सरकार देगी।
- इसके लिए ई-वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल 1 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
महिलाओं और लड़कियों के लिए
- महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान।
सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए
- सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।
ममता बोलीं- बजट राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित
- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ये बजट दिशाहीन, लोगों के खिलाफ है।
- इसमें कोई विजन नहीं, बल्कि पॉलिटिकल मिशन है।
- बजट में मुझे इसमें कोई रोशनी दिखाई नहीं देती, इसमें सिर्फ अंधेरा है।
- उन्होंने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए थे। वोट लेने के बाद वे दार्जिलिंग और कलिंम्पोंग को भूल गए।
- दार्जिलिंग में रहने वाले लोगों को ये याद रखना चाहिए।
बजट में गरीबों, आम लोगों के लिए कुछ नहीं है। बजट सिर्फ एक पार्टी को खुश करने के लिए बनाया गया है। यह पूरा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित है।
चंद्रबाबू नायडू बोले
आंध्र को आगे ले जाने में केंद्र का सपोर्ट अहमबजट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा-
- अपने राज्य के लोगों की तरफ से मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री को धन्यवाद देता हूं।
- बजट में आंध्र की राजधानी, पोलावरम, राज्य के उद्योग और पिछड़े इलाकों के विकास की बात कही गई है।
- आंध्र प्रदेश को आगे ले जाने में केंद्र सरकार का सपोर्ट अहम भूमिका निभाएगा।
नीतीश बोले – बिहार को मिले पैकेज से हम खुश हैं
Budget Highlights 2024: नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो लगातार विशेष दर्जे की मांग कर रहे थे। हमने तो उन्हें (NDA) कहा ही था। हमने उनसे कहा था कि विशेष दर्जा दीजिए या विशेष पैकेज दीजिए। उन्होंने कई चीजों के लिए सहायता की घोषणा की है। बिहार की मदद के लिए सहायता राशि का ऐलान किया गया है।
बिहार के मिले 26000 करोड़ के पैकेज.
नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो लगातार विशेष दर्जे की मांग कर रहे थे। हमने तो उन्हें (NDA) कहा ही था। हमने उनसे कहा था कि विशेष दर्जा दीजिए या विशेष पैकेज दीजिए