New Delhi/Atulya Loktantra : आज संसद के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है। इस महीने में संसद में कई महत्वपूर्ण बिल जैसे नागरिकता संशोधन बिल, ई-सिगरेट पर बैन, दादरा नगर हवेली और दमन और दीव के विलय से जुड़ा बिल सदन में पास हो चुका है।
– यह इतिहास में पहली बार है कि कोई नेता स्पष्ट रूप से यह कह रहा है कि भारतीय महिलाओं का बलात्कार किया जाना चाहिए।
– क्या यह राहुल गांधी का देश के लोगों के लिए संदेश है?
– लोकसभा में हंगामा जारी है। बीजेपी के सांसद ‘वी वॉन्ट जस्टिस’ के नारे लगा रहे हैं।
– राहुल गांधी क्या संदेश देना चाहते हैं। राहुल गांधी ने देश की महिलाओं का अपमान किया है।
– गांधी खानदान के शख्स का बयान शर्मनाक है। क्या इसके लिए उन्हें दंडित किया जाएगा: स्मृति इरानी, लोकसभा में
– बीजेपी ने राहुल गांधी से माफी की मांग की।
कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर लोकसभा में हंगामा। लॉकेट चटर्जी ने की माफी की मांग।
– कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लोकसभा में ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ असम और देश के अन्य हिस्सों में चल रहे विरोध’ को लेकर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।
– दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद संसद पहुंचे।