Ambala/Atulya Loktantra : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने फिर विवादित बयान दिया है। विज अक्सर विवादित बयान देते रहते हैं और गांधी परिवार पर निशाना साधते रहते हैं। वह कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर कई बार जुबानी हमले कर चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में विवादि बोल कहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर तो प्रियंका चोपड़ा हैं।
उन्होंने जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी विवादित टिप्पणी की। विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहनसिंह से उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था पर भी सवाल किए। उन्होंने यहां कहा कि दिल्ली में कांग्रेस रैली में प्रियंका गांधी के नारे की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे लगाए गए। इससे तो यही लगता है कि प्रियंका चोपड़ा तो कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी से ज्यादा पापुलर हैं।
अनिल विज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला पर भी जमकर टिप्पणियां कीं और उनको बुद्धिहीन तक करार दिया। विज ने रणदीप सुरजेवाला के जीडीपी दर गिरने और भाजपा की समझ में इसका मतलब गोडसे डीवाईसिव पॉलिटिक्स के ट्वीट पर पलटवार किया। अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला तो बुद्धि विहीन हो गए हैं। अब इन बातों का राजनीति से क्या लेना देना। विज ने कहा कि अब कांग्रेस दुष्प्रचार का अभियान चला रही है और लोगों को भड़काना और उकसाना चाहती है।
विज ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा। विज ने डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताने पर भी पलटवार किया और उनसे सवाल पूछे। विज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अपने कार्यकाल को भी देखना चाहिए। उनके के कार्यकाल में तो अर्थव्यवस्था काफी गिर गई थी।
विज ने पूछा कि मनमोहन बताएं कि उनके कार्यकाल में अर्थव्यवस्था की हालत क्या थी। फरीदाबाद में कश्मीरी ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तानी नागरिक बताकर उसकी निर्मम पिटाई मामले में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इसकी जांच करवाएंगे और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करेंगे।