फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 06 अप्रैल। हरियाणा सरकार के परिवहन एवं खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ की ऐतिहासिक नगरी राजा बल्लू/नाहर सिंह की पुरानी रियासत रही है। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा आज वीरवार को राजा नाहर सिंह भूमि पूजन समारोह में स्थानीय दशहरा ग्राउंड में आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह के नाम से किए जाने वाले विकास कार्यों में कांग्रेस पार्टी व अन्य पार्टियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। केवल बीजेपी के कार्यकाल में ही राजा राजा नाहर सिंह के नाम से ऐतिहासिक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड पार्क का नाम सहित अनेक विकास कार्य राजा नाहर सिंह के नाम से करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा रानी की छतरी का जीर्णोद्धार करवाया गया है।
राजा नाहर सिंह महल में भी राजा नाहर सिंह की प्रतिमा लगवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि राजा नाहर सिंह की रियासत में पलवल बॉर्डर और दिल्ली बॉर्डर पर भी एक-एक मूर्ति राजा नाहर सिंह की स्थापित की जाए। इसके अलावा राजा नाहर सिंह की प्रतिमा में गरीब और अमीर सहित सभी का सहयोग लिया जाए।