फरीदाबाद। फरीदाबाद में विधायक मूलचंद शर्मा ने बुधवार को बल्लभगढ़ विधानसभा को करीब पोन 2 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है।
जिसमे ऊंचा गांव के तालाब का सौंदर्यकरण और उमराव कालोनी में पांच गलियों का आरएमसी से निर्माण कार्य किया जायेगा। इन विकास कार्यों की शुरुआत विधायक मूलचंद शर्मा ने स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर की।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार में किया गया है। करीब एक करोड़ 40 लाख की लागत से ऊँचा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस तालाब के चारों तरफ लोगों के चहलकदमी करने के लिए फुटपाथ बनेगा। साथ ही पौधे लगाए जाएंगे और बैठने के लिए बेंच और लाइट भी लगाई जाएगी। इस पोंड सिस्टम में पशुओं के लिए अलग पोंड बनाया जाएगा।
इसके अलावा उमराव कॉलोनी की पाँच गलियों का आरएमसी से निर्माण कार्य किया जायेगा। जिस पर क़रीब 20 लाख की लागत आएगी। स्थानीय निवासी बारिश में पानी भरने के कारण इन रास्तों से निकलने में परेशानी झेल रहे थे। उसी को देखते हुए गलियो का निर्माण कराया जा रहा है। जल्द ही यह आरएमसी से गलिया बनकर तैयार हो जायेगी।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि स्थानीय निवासियों का तीसरी बार विधायक बनाने पर धन्यवाद किया और आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं चुनाव में जनसंपर्क के दौरान कहता था कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनेगी और नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे, वो बात सच साबित प्रदेश की जनता ने की है।
इस मोके पर पप्पू यादव, पूर्व पार्षद दया चंद यादव, मनीष शर्मा, टिपर चंद शर्मा, निवर्तमान पार्षद हरप्रसाद गौड़, राकेश गुर्जर, योगेश मंगला, पारस जैन, मनीष यादव, योगेश शर्मा, लखन बेनीवाल, जय प्रकाश मास्टर, पीएल शर्मा, दिनेश मुदगिल, अभिषेक दीक्षित सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।