आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे “हर घर तिरंगा” फहराएंगे- उमेश भाटी

आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे “हर घर तिरंगा” फहराएंगे- उमेश भाटी
आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे “हर घर तिरंगा” फहराएंगे- उमेश भाटी

तिरंगा झंडा हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है-उमेश भाटी

फरीदाबाद – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम अभियान को सफल बनाने के लिए अशोका एंकलेव स्थित प्रदेश प्रवक्ता जजपा श्री उमेश भाटी जी के कार्यालय पर झंडा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आस-पास से काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता जजपा श्री उमेश भाटी जी ने लोगों  “हर घर तिरंगा” तिरंगा का नारा लगाते हुए लोगों को झंडा और डंडा वितरित किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों को संबोधित करते हुए श्री उमेश भाटी जी ने कहा कि आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव अभियान को लेकर पूरे देश में एक अलग तरह की अलख जगी हुई है  हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ते हुए देशभक्ति से सराबोर किया जा रहा है। लोगों को हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज से 80 वर्ष पहले आज ही के दिन यानी 8 अगस्त  1942 को ही भारत छोडो आन्दोलन का आह्वान  गान्धी जी द्वारा मुंबई में किया गया था ।जो आगे चल कर एक जन अभियान बना । और अब देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद एक बार फिर लोगों में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। श्री उमेश भाटी जी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। इसके लिए देशभर के 25 करोड़ से ज्यादा घरों में तिरंगा फहराया जाना है। इसलिए सभी तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.। हमे गर्व होना चाहिए कि हम इस खुशी का हिस्सा बन रहे है। 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराह कर देश के वीर शहीदोें को सच्ची श्रद्धांजलि देनी है। लेकिन इसके साथ ही तिरंगे का अपमान न हो इसका भी ख्याल रखना  बहुत ही जरुरी है। श्री उमेश भाटी जी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने देश के 75 वर्ष पूर्ण होने को एक महोत्सव का रुप दिया है जिसे सफल बनाने में हरियाणावासी जी जान से जुट गए है। इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का वितरण के बाद उपस्थित सभी सदस्यों ने तिरंगा हाथ मे  लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाये। इस मोके पर आशा गुलानी,श्यामला तेजा, गोपाल चौहान , लोकेश गोयल , साहनी जी, रमेश प्रसाद , पुनीत भाटी, अनुराग , पीयूष आदि मौजूद रहे।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video