सोनार बांग्ला एसोसिएशन द्वारा ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में दुर्गा उत्सव २०२४ का आयोजन
सोनार बांग्ला एसोसिएशन द्वारा ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में दुर्गा उत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है जो 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक चलेगा. 18 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और ‘दक्षिणेश्वर काली मंदिर’ की थीम पर आधारित पंडाल, बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू कराएगा।
इस वर्ष दुर्गा पूजा का थीम ‘दक्षिणेश्वर काली मंदिर’ पर आधारित होगा, जो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बंगाल की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर से रूबरू कराएगा। हुगली नदी के तट पर स्थित इस मंदिर का निर्माण 1855 में रानी रश्मोनी ने करवाया था और यह महान संत रामकृष्ण परमहंस तथा मां शारदा देवी से जुड़ा हुआ है। इस थीम के माध्यम से ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में भक्तों को एक दुर्लभ सांस्कृतिक अनुभव मिलेगा।
दुर्गा पूजा के दौरान हर दिन विशेष अनुष्ठानों और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेगी। सुबह 10:30 बजे पुष्पांजलि और शाम 7 बजे संध्या आरती का आयोजन होगा। इसके बाद रात 8 बजे से पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जो इस महोत्सव को और भी मनोरंजक बनाएंगी। साथ ही, हर दिन दोपहर में भक्तों के लिए सामूहिक भंडारे का भी आयोजन होगा।
ओमैक्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर,जतिन गोयल ने इस अवसर पर कहा कि वर्ल्ड स्ट्रीट हर त्योहार को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाने के लिए जाना जाता है। हम सभी को माँ दुर्गा की पूजा और इस उत्सव में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं। माँ दुर्गा शक्ति और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक हैं। वर्ल्ड स्ट्रीट न केवल विभिन्न वैश्विक संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि हमारी अपनी सांस्कृतिक धरोहर को भी आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाता है। इस दुर्गा उत्सव में भाग लेने वाले लोग भक्ति के साथ-साथ खरीदारी और स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद ले सकेंगे।
दुर्गा पूजा के साथ ही ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट में दशहरा और दीवाली के भव्य आयोजन भी किए जाएंगे। यह स्थान फरीदाबाद के लोगों के लिए त्योहारों का केंद्र बनता जा रहा है, जहां हर साल लाखों लोग इन उत्सवों में भाग लेते हैं।
इस बार का दुर्गा उत्सव न सिर्फ भक्ति और परंपरा का प्रतीक होगा, बल्कि ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट को दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।