logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: बल्लभगढ़ के विकास में नहीं रहने दूंगा कोई कमी : मूलचंद शर्मा
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » बल्लभगढ़ के विकास में नहीं रहने दूंगा कोई कमी : मूलचंद शर्मा
Faridabad

बल्लभगढ़ के विकास में नहीं रहने दूंगा कोई कमी : मूलचंद शर्मा

Deepak Sharma
Last updated: 27 October, 2025
By Deepak Sharma
53 Views
Share
3 Min Read
I will not let anything go wrong in the development of Ballabhgarh: Moolchand Sharma
I will not let anything go wrong in the development of Ballabhgarh: Moolchand Sharma
SHARE

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बाजार को मुंबई-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे से जोडऩे वाली मुख्य मिल्क प्लांट रोड अब आधुनिक तकनीक आरएमसी से बनाई जाएगी। सोमवार को बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं0 मूलचंद शर्मा ने सडक़ निर्माण कार्य का नारियल तोडक़र विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने ढोल बाजे के साथ विधायक का जोरदार स्वागत किया। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा लगभग 71 लाख रुपये की लागत से इस सडक़ का निर्माण कार्य कराया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह सडक़ बनने से बल्लभगढ़ बाजार, सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड से लगती आर्य नगर, भाटिया कालोनी,सेक्टर 2 का मुख्य मार्ग सहित कई कॉलोनियों के साथ-साथ आसपास के कई स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

श्री शर्मा बताया कि सडक़ निर्माण से पहले इस क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य पूरा कर लिया गया है, निगम द्वारा यहां पर पहले बड़ी सीवर लाइन डाली जा चुकी है,जिस पर लगभग 2 करोड़ 50 लाख की लागत से कार्य किया गया है , जिससे सडक़ की गुणवत्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब सडक़ को मजबूत और टिकाऊ आरएमसी लेयर से तैयार किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों तक नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में सडक़, सीवर और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आर्य नगर में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है जिसका लोकार्पण जल्द किया जाएगा।

विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में लगातार विकास कार्य चल रहे हैं उसी कड़ी में बल्लभगढ़ भी अछूता नहीं है बल्लभगढ़ में भी लगातार विकास कार्य चल रहे है,प्रदेश सरकार के खजाने बल्लभगढ़ के विकास कार्यों के लिए हमेशा खुले हुए हैं। शहर के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, स्वराज भाटी, शिक्षाविद दीपक यादव, निगम एसडीओ अमित चौधरी,नॉमिनेट पार्षद योगेश शर्मा, बुद्धा सैनी, सुषमा यादव, सीएम एमिनेंट सदस्य राहुल गोयल, एल सी भारद्वाज, पार्षद दीपक यादव, संजीव बैंसला मार्किट कमेटी चेयरमैन, पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, डॉ गिर्राज सिंह, दिनेश गुप्ता, जयपाल शास्त्री, अजय मित्तल, जगदीश मास्टर, प्रेम सिंह, निगम के जेई विपिन ,जेई जतिन यादव, प्रधान योगेंद्र भारद्वाज सहित आर्य नगर और सेक्टर 2 सहित अन्य कालोनियों के निवासीगण मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Potholes on city roads will be resolved soon: Dhirendra Khadgata शहर की सडक़ों पर बने गड्ढों से जल्द मिलेगी निजात : धीरेंद्र खडग़टा
Next Article Centre approves 8th Pay Commission terms; may come into effect from January 1 केंद्र ने 8वें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी दी, एक जनवरी से लागू हो सकता है
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Training of officers for Census 2027 begins, training was organised at the corporation headquarters.
जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, निगम मुख्यालय में आयोजित की गई ट्रेनिंग
Faridabad
Electricity Corporation's CA arrested for taking bribe of Rs 50,000
50 हजार की रिश्वत लेते बिजली निगम का सीए गिरफ्तार
Faridabad
State-of-the-art trauma centre to be built between Palwal and Ballabhgarh: Raghuveer Tewatia
पलवल-बल्लभगढ़ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर: रघुवीर तेवतिया