
- दुर्घटना के कारण लेफ्टिनेंट कमांडर ( जल सेना ) रुद्र गोसाईं का हुआ आकस्मिक निधन
फरीदाबाद/अतुल्य लोकतंत्र : फरीदाबाद सैक्टर 8 निवासी कमल गोसाईं के सुपुत्र रुद्र गोसाईं जो कि भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद पर कार्यरत थे और गोवा में पोस्टेड थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका एक सड़क दुर्घटना के कारण आकस्मिक निधन हुआ है कल देर रात उनके पार्थिव शरीर को उनके फरीदाबाद निवास पर लाया गया। फरीदाबाद सैक्टर 8 निवासी कमल गोसाईं के सुपुत्र थे लेफ्टिनेंट कमांडर रुद्र गोसाईं।
पूरे सैनिक सम्मान के साथ तिरंगे में लिटाकर ,फरीदाबाद सैक्टर 8 स्थित शमशान घाट में उनका अन्तिम संस्कार किया गया।
इस अवसर पर जल सेना के जवानों, और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें उन्हें सलामी देकर अलविदा किया। वहीं सैक्टर 8 हॉस्पिटल ब्लॉक की आरडब्ल्यूए टीम व शहर के अन्य गणमान्य लोगों द्वारा भी उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजली दी गई। लेफ्टिनेंट कमांडर ( जल सेना ) रुद्र गोसाईं अब पंचतत्व में विलीन हो गए हैं।
अतुल्य लोकतंत्र के संपादक वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ने लेफ्टिनेंट कमांडर रुद्र गोसाईं के निधन को राष्ट्रीय क्षति बताया, उन्होंने कहा कि हमने एक काबिल युवा अधिकारी को असमय खो दिया है ।


