Faridabad/Atulya Loktantra : सोमवार शाम को हुई बारिश के बाद एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। पिछले दो दिन अच्छी धूप निकलने से आमजन ने राहत की सांस ली थी। इसके चलते दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ रहा था। सोमवार को भी दिन का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, हालांकि दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।
दिनभर ऐसा लगा रहा जैसे बारिश होने वाली है और फिर रात को बारिश हो भी गई। मौसम विभाग के अनुसार 16 जनवरी तक छिटपुट बारिश होने की आशंका जताई है। अब बारिश होने के बाद मौसम करवट ले सकता है। बारिश की आशंका के चलते ऐसे लोग परेशान हैं, जिनके घर में दो दिन बाद शादी या अन्य कार्यक्रम हैं।