Faridabad/Atulya Loktantra : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेडक्रास और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्या नीलम कौशिक की अध्यक्षता में लेडी बेमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाज में बालिकाओं और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध और हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हमारे समाज के इतनी प्रगति करने के पश्चात भी सामाजिक मानसिकता में अधिक बदलाव नहीं आया है बालिकाओं और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे यौन अपराधों के कारण देश की आधी आबादी असुरक्षित है। एक और समस्या यह है कि भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है पर सबसे अधिक दुर्भाग्य की बात ये है कि बढती जनसंख्या के बावजूद लड़कियों का अनुपात घटता जा रहा है।
भारत की 2001 की जनगणना के अनुसार, हर हजार लड़कों पर 927 लडकियाँ थी, जबकि 2011 की जनगणना में ये आंकडें घटकर 918 लड़कियों पर आ गये। क्या आपको पता है यूनिसेफ ने भारत को बाल लिंग अनुपात में 195 देशों में से 41वाँ स्थान दिया है। यानि की हम लिंग अनुपात में 40 देशों से पीछे हैं|
इस विषय को लेकर लेडी बेमफोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट के एजुकेशन कॉर्डिनेटर अमजद अली के सौजन्य से पोस्टर बनाओ और भाषण प्रतिोगिता का भी आयोजन किया गया जिस में बेहतरीन छात्रों और छात्राओं त्रिलोकी, शालिनी,नीतू, मीना कुमारी, कोमल झा, सुनील, भारती, आशू को सम्मानित कर पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्राचार्या नीलम कौशिक, रविन्द्र कुमार मनचन्दा, विनोद बैसला और रेणु शर्मा सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों की पेंटिंग की तारीफ की। इन सभी बच्चों को कल प्रार्थना सभा में पुरस्कृत किया जाएगा।