logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार 
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार 
Faridabad

बिना नंबर प्लेट वाले वाहन पर हो कड़ी कार्यवाई : एसडीएम अमित कुमार 

Deepak Sharma
Last updated: 27 March, 2026
By Deepak Sharma
107 Views
Share
3 Min Read
Strict action should be taken against vehicles without number plates: SDM Amit Kumar
Strict action should be taken against vehicles without number plates: SDM Amit Kumar
SHARE

फरीदाबाद । उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में आज शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित सभागार कक्ष में रोड सेफ्टी की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान, डेथ ऑडिट, रोड सेफ्टी ऑडिट तथा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुधारात्मक कदम उठाने पर विस्तृत चर्चा की गई। फरीदाबाद एसडीएम अमित कुमार ने निर्देश दिए हैं कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की पहचान के लिए एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर विकसित किया जाए। जोकि अनाधिकृत पार्किंग, गलत दिशा में पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, गलत दिशा में ड्राइविंग तथा पैदल यात्रियों द्वारा गलत तरीके से सड़क पार करने जैसी गतिविधियों की स्वतः पहचान करने में सक्षम हो।

उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों की पहचान के लिए भी विशेष तकनीक विकसित की जाएगी। ऐसे मामलों की सूचना यह सॉफ्टवेयर स्वतः पुलिस विभाग को उपलब्ध कराएगा, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। एसडीएम अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सड़कों पर ‘दुर्घटना-संभावित क्षेत्र’ के स्पष्ट साइन बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम नागरिकों को सतर्क किया जा सके। हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। इस दौरान आरटीए सचिव मुनीश सहगल ने रोड सेफ्टी के बारे में समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की।

उन्होंने एसडीएम को बताया कि दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए रॉंग साइड गाड़ी चलाने वालों के चालान कर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 35 विभिन्न स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइटें स्थापित की जा रही हैं, जिनमें बीपीटीपी और बड़खल जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। एसडीएम अमित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दुर्घटनाग्रस्त सड़कों की पहचान कर वहां गड्ढों, टूटी ग्रिल, खराब साइन बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था जैसी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण सहित रोड़ सेफ्टी से जुड़ें अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Officers should complete pending work through mutual coordination: Rajesh Nagar अधिकारी आपसी समन्वय से पूरे करें लंबित कार्य : राजेश नागर
Next Article IndiGo flight makes emergency landing in Delhi after engine failure इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Training of officers for Census 2027 begins, training was organised at the corporation headquarters.
जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, निगम मुख्यालय में आयोजित की गई ट्रेनिंग
Faridabad
Electricity Corporation's CA arrested for taking bribe of Rs 50,000
50 हजार की रिश्वत लेते बिजली निगम का सीए गिरफ्तार
Faridabad
State-of-the-art trauma centre to be built between Palwal and Ballabhgarh: Raghuveer Tewatia
पलवल-बल्लभगढ़ के बीच बने अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर: रघुवीर तेवतिया
Faridabad