सुमित चंदेल बने भारतीय जनता युवा के जिला महामंत्री

Faridabad/Atulyaloktantra News : सुमंत चंदेल को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला महामंत्री नियुक्ति किया गया है ये नियुक्ति प्रदेश भाजपा के युवा अध्यक्ष मनीष यादव कि अनुशंसा पर जिला युवा अध्यक्ष जितेंन्द्र चौधरी ने जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में कि है

इस से पहले सुमंत चंदेल पार्टी में विभिन्न पद पर रहते हुए भाजपा के लिए कार्य करते रहे हैं वो काफी लम्बे समय से पार्टी में ग्रासरूट काम करते रहे हैं श्री चंदेल का युवाओं पर अच्छा खासा प्रभाव रहा है और पार्टी के जुझारू नेताओं में उन्हें गिना जाता है तिगांव विधानसभा के दिल्ली से लगते इलाके में उत्तर प्रदेश और बिहार के मतदाताओं में सुमंत चंदेल की अच्छी पकड़ है सुमंत चंदेल ने अपने आप को जिला महामंत्री नियुक्त करने पर प्रदेश भाजपा के युवा अध्यक्ष मनीष यादव जिला युवा अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी , भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है

सेहतपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ता, श्रीमती यशोदा डबराल पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री कामेश्वर चौबे वरिष्ठ भाजपा नेता, भाई शीशराम अवाना जी मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, सुधीर शर्मा सूचना प्रमुख, पंकज वर्मा, जयंत मंडल, वसीम खान, मुकेश झा , परशुराम यादव, पवन विष्ट आदि कार्यकर्ता ने शुभकामनाएं दी और लड्डू बांट कर खुशी व्यक्त की| प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी नेताओ का धन्यवाद किया |

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video