FARIDABAD : जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ‘ मीडिया की बात आपके साथ’ नामक साप्ताहिक वेबिनार श्रृंखला का शुभारम्भ करने जा रहा है जिसका पहला सत्र 14 मई, शुक्रवार को आयोजित होगा । इस सप्ताह के वेबिनार का विषय ‘मीडिया और कोविड-19’ होगा जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार करेंगे तथा इस वेबिनार में विषय वक़्ता दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के जाने माने शिक्षाविद एवं विचारक माननीय डॉ सच्चिदानंद जोशी होंगे ।
वेबिनार में डॉ सच्चिदानंद जोशी वर्तमान परिपेक्ष्य में मीडिया के मायने, उपयोगिता, निष्पक्षता और विश्व के लिए काल बना कोरोना वायरस पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा विषय वक़्ता कोविड उत्पत्ति और महामारी के पश्चात विश्व की दशा और दिशा जैसी बातों पर भी प्रकाश डालेंगे।वेबिनार में अंत में सवाल-जवाब का कार्यक्रम भी रहेगा।
गौरतलब है कि मीडिया विभाग इस प्रकार के वेबिनार छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित करता रहा है। यह वेबिनार श्रृंखला भी उसी प्रयास का एक हिस्सा है जिसमें आगामी हर सप्ताह किसी-न-किसी समसामयिक विषय पर मीडिया की बात में चर्चा होगी ताकि छात्रों को मीडिया के व्यावहारिक पक्षों से अवगत करवा करवाया जा सके।
जे.सी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में ‘मीडिया की बात (आपके साथ)’ साप्ताहिक वेबिनार श्रृंखला का शुभारम्भ 14 मई से
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


