
फरीदाबाद- वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स ने ओसीपीआर एंटरटेनमेंट (आउट ऑफ कंट्रोल पंजाबी राइडर्स) के साथ मिलकर ‘ओसीपीआर त्योहार दा टशन’ बाइक राइड का शानदार आयोजन किया। इस आयोजन में 1500 से अधिक बाइकर्स और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा, जिम्मेदार राइडिंग और त्योहारों की एकता के संदेश को फैलाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद बाइकर्स की बेटियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर नारी सशक्तिकरण और त्योहार की शुरुआत का प्रतीकात्मक संदेश दिया। फ्लैग-ऑफ समारोह रेनॉक्स, अर्जनगढ़ से हुआ, जहां से सभी बाइकर्स ने एक साथ राइड शुरू की। सैकड़ों बाइकर्स का यह समूह जब सड़कों पर निकला तो एकता और जागरूकता की मिसाल बन गया।
राइड का समापन वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमैक्स, फरीदाबाद में हुआ, जहां ढोल-नगाड़ों और लाइव संगीत के साथ बाइकर्स का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एक्सबीएचपी कम्युनिटी पार्टनर, मॉन्स्टर एनर्जी, बुर्राह बेवरेज, ज़ाना एक्सेसरीज़ और IOTA हाइड्रेशन पार्टनर के रूप में सहयोगी रहे। इस अवसर पर लकी ड्रा भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को प्रीमियम राइडिंग गियर और आकर्षक मर्चेंडाइज जीतने का मौका मिला। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही ‘बाइकर्स डांडिया’, जिसमें बाइकर्स और उनके परिवारों ने मिलकर गरबा और डांडिया की मस्ती का आनंद लिया।
‘नचदे पंजाबी’ डांस ग्रुप की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को और जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का समापन उपहार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

