भिवाडी ( अलवर) अतुल्य लोकतंत्र : शरद फाउंडेशन की देखरेख में ” किरण ऑटो कम्पो नेंटस ” कंपनी में सरकार के दिशानिर्देश अनुसार ICC “POSH” कमिटी गठित हुई है।
आपको बता दें 2013 मे आए कानून ( prevention & Redressal Act 2013 ) के अनुसार अब कंपनी / संस्थान के कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा हेतु POSH / ICC कॉमिटी बनाना अति आवश्यक है।
अलवर ( राजस्थान) स्थित कंपनी ” किरण ऑटो कम्पोनेंटस ” और एन जी ओ शरद फाउंडेशन के मध्य एम ओ यू करार हुआ है।
जो ये आंतरिक सुरक्षा कमिटी जिसे ( पाश कमिटी या आई सी सी कमिटी) भी कहा जाता है। इसमें
कुल 5 सदस्य चुने गए हैं।
इसमे 1 : शशि बाला देवी कमिटी की सदस्य होने के साथ साथ पीठासीन आधिकारी भी होंगी।
2) सीमादेवी भी कमिटी की सदस्य होंगी वहीं कंपनी की ओर से ( 3) प्रवीण वर्मा और 4) सुमित कुमार कमिटी सदस्य होंगे। वहीं 5 वां सदस्य शरद फाउंडेशन होगा जिसका प्रतिनिधित्व डॉ हेमलता
शर्मा सदस्य के रूप में रहेंगी।
शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. हेमलता
शर्मा द्वारा कंपनी में मौजुद महिला और पुरुष
कामगारों को अलग अलग ग्रुप बना कर महिला सुरक्षा के लिए बने इस कानून और कमिटी के
बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। इस अवसर पर उनके साथ विशेष रूप से एडवोकेट अर्चना गोयल, एडवोकेट दीप शर्मा ने भी कामगारों को संबोधित किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से कंपनी के तीनों मालिक सर्वश्री चंद्र मोहन वर्मा, लोकेश वर्मा, प्रवीण वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा कंपनी से सुमित कुमार , एवं अंगद कुमार उपस्थित रहे।
डॉ. हेमलता शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके साथ हो रही कोई भी गलत हरकत को सहन नहीं करना चाहिए इस बात की लिखित शिकायत कमिटी सदस्य को देनी होगी।
इस जागरूकता अभियान और ICC कमिटी
बनाने के इस कार्यक्रम के अंत में कंपनी मैनेजमेंट की ओर से शरद फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल को
सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयर पर्सन
डॉ. हेम लता शर्मा के साथ विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा ,एडवोकेट अर्चना गोयल,एडवोकेट दीप शर्मा एवं अनुराधा अरोड़ा उपस्थित रहे।