पलवल ब्यूरो/ पलवल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने आज चुनावी कार्यालय का उद्घाटन हवन की शुरुआत के साथ किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं पलवल प्रवासी प्रभारी स्वाति सिंह, भाजपा विधायक रहे दीपक मंगला, जिला अध्यक्ष चरण सिंह सहित भाजपा नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय पर बड़ी संख्या में उमड़े समर्थको को देखकर भाजपा नेता गदगद दिखाई दिए। जैसे ही पलवल विधायक रहे दीपक मंगला चुनावी कार्यालय पर पहुंचे।
- तो समर्थकों का जोश देखते बनता था।
- दीपक मंगला का यहां पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत भी किया गया।
चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के बाद वहां मौजूद सैकड़ो समर्थकों को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कांग्रेस नेता एवं संभावित प्रत्याशी करण सिंह दलाल पर जमकर तंज करते हुए कहा कि अगर पलवल की जनता आज फिर कांग्रेस कार्यकाल में भय और आतंक के माहौल में रहकर झूठे मुकदमे झेलने को याद करें। उन्होंने कहा हरियाणा में भाजपा की ही सरकार आ रही है।
पलवल विधानसभा भाजपा प्रत्याशी – इसलिए पलवल की जनता भी भाजपा को ही चुनेगी।
वही उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री एवं पलवल प्रवासी प्रभारी स्वाति सिंह एवं भाजपा के पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मिलकर इस चुनाव को लड़ रहे हैं।
- उन्होंने कहा पलवल विधानसभा से गौरव गौतम एक साफ छवि के अच्छे नेता हैं।
- भाजपा कार्यकाल में प्रदेश के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है।
- प्रदेश में खुशहाली आई है।
उन्होंने कहा पलवल में भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी गौरव गौतम मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और वह अच्छे मार्जिन से इस चुनाव को जीतेंगे।
वही भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि
- पिछले 10 वर्षों में पलवल का विकास देखते हुए बनता है।
- एलिवेटेड पुल के जी पी केएमपी सहित कई बड़ी योजनाओं का लाभ यहां की जनता को मिला है।
उन्होंने कहा आज चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर इतनी संख्या में लोगों का पहुंचने पर वह आभार व्यक्त करते हैं
साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील करते हैं कि वह अपना कीमती वोट बीजेपी को ही दे।
इस मौके पर भाजपा नेता हरेंद्र पाल राणा,
वीरपाल दीक्षित,
- ग्रीराज डागर,
- जवाहर सिंह सौरोत,
- राजेंद्र बैंसला, भूपराम पाठक,
- करतार बैंसला, राजेश भाटी,
- जिला मीडिया प्रभारी ईश्वर सिंह,
- योगेश नौहवार, मुनेश शर्मा,
- दिनेश कौशिक, जोगिंद्र देशवाल,
सुरेंद्र सिंगला, आजाद पाठक आदि नेता एवम कार्यकर्ताओ समेत भारी संख्या में जनसमूह एकत्र हुआ।