logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 2 February, 2026
By Deepak Sharma
150 Views
Share
5 Min Read
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
SHARE

आज विश्व आद्र भूमि दिवस है। दावे भले कुछ भी किये जायें, हकीकत यह है कि आद्र भूमि के नामपर देश में कुछ ही इलाके ऐसे हैं, जिन्हें हम आद्र भूमि की संज्ञा दे सकें। अधिकांश भूमि पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। जो कुछ बची हुयी है, वह अनुपयोगी है। जहां तक तालाब का सवाल है, तालाब हमारी पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था के तहत जल संचय प्रक्रिया के आधार थे। लेकिन आज भौतिकवाद और निजी स्वार्थ के चलते हमने अपनी उस पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था को खण्ड खण्ड कर दिया है। एक समय देश में छोटे बडे तकरीब 5 से 6 लाख गांव-शहर थे और अमूमन 30 लाख के करीब तालाब थे। प्रख्यात पर्यावरणविद और जल विज्ञानी अनुपम मिश्र जी ने ‘आज भी खरे हैं तालाब’ नामक अपनी पुस्तक में इसका उल्लेख भी किया है।

खेद है कि हमने अपनी उस धरोहर को अपने लोभ की खातिर उनमें से तकरीब 20 लाख से अधिक तालाबों का अस्तित्व ही मिटा दिया। आज बमुश्किल देश में 8 से 9 लाख तालाब ही बचे हैं। उनमें से भी ज्यादातर पर भी भूमाफियाओं ने कहीं गगनचुम्बी अट्टालिकायें तो कहीं व्यावसायिक काम्प्लेक्स बना लिये हैं। कहीं वे सरकारी कूड़ाघर बना दिये गये हैं। सरकार दावा तो उनके संरक्षण का करती है लेकिन कार्य उसके बिल्कुल उलट करती है। सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत तालाबों के पुनरुद्धार की,उनके पुनर्जीवन की बात तो करती है लेकिन सीवर के पानी के भरने से तालाब के ऐतिहासिक और पारंपरिक सामाजिक महत्व को ही खत्म करने का काम कर रही है। ऐसी स्थिति में जो तालाब हमारे जल संचय के आधार थे, जिनकी खेती में अहम भूमिका थी, जल जीवों के संरक्षण में, पशुपालन और मछली पालन में जो अपना अहम योगदान देते थे, जो हमारे पारिस्थितिकीय तंत्र में सबसे अहम किरदार की भूमिका निबाहते थे, उसको ही उसने जमींदोज करने का काम किया है। ऐसे हालात में पशुपालन, मछलीपालन, जलजीवों के जीवन, कृषि और जलसंचयन की कल्पना ही बेमानी है।

यही व्यवहार सरकार झीलों के साथ भी कर रही है। इन हालातों में भूजल शुद्ध रह पायेगा, इसकी उम्मीद ही बेमानी है। समझ नहीं आता सरकार करना क्या चाह रही है। हजारों करोड की राशि इस तरह की योजनाओं और सौंदर्यीकरण के नाम पर बर्बाद करने का सरकार का औचित्य समझ से परे है। यह सरकार के अविवेकी रवैय्ये का प्रतीक है।

जहां तक देश की राजधानी दिल्ली का सवाल है, एनजीटी की मानें तो दिल्ली में तालाब केवल कागजों में ही बचे हैं। कहीं तालाबों को समतल कर उनपर व्यावसायिक काम्प्लेक्स बना दिये गये हैं, कहीं वे बदबूदार गंदे पानी से लबालब भरे हैं और कहीं वह कूड़े-करकट के डंपिंग
ग्राउंड बन चुके हैं। अब सरकार सीवर के पानी को ट्रीट करके तालाबों को भरने की योजना बना रही है। यहां यह जान लेना जरूरी है कि तालाब एक जीवित पारिस्थितिकीय तंत्र है। जबतक इसका जलग्रहण क्षेत्र मुक्त नहीं होगा और वहां प्राकृतिक बहाव नहीं होगा, तबतक सीवर के पानी से तालाबों को भरने के प्रयास से तालाबों का वास्तविक स्वरूप वापस नहीं आ सकता। अमृत सरोवरों की दयनीय हालात देश में भ्रष्टाचार के चलते क्या हो गयी है, यह किसी से छिपा नहीं है। कहीं गड्ढे हैं, कहीं उनमें पानी ही नहीं है और कहीं वह दलदल और कीचड से भरे पड़े हैं। कहीं उनका नामोनिशान ही नहीं है।यदि इसकी पड़ताल के लिए गांव जाते हैं, तो गांव के प्रधान ,सरपंच और ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित कर्मचारी नदारद मिलते हैं। यह अमृत सरोवरों की हकीकत है।

आद्र भूमि को लें, आद्रभूमि का संरक्षण बेहद जटिल समस्या है। अनुमानत: देश की लगभग 27 से अधिक फीसदी जमीन बंजर हो चुकी है और उसमें दिनोंदिन बढो़तरी हो रही है। देश के प्रधानमंत्री जी भी इस तथ्य से भलीभांति परिचित हैं।आद्रभूमि का संरक्षण बुजुर्गों के पारंपरिक ज्ञान के प्रयोग के बिना असंभव है। फिर विकास के नामपर जब प्रकृति के साथ सरकार ही खिलवाड कर रही है, उस दशा में आद्रभूमि का संरक्षण कैसे संभव है। यह समझ से परे है। ऐसी स्थिति में आद्र भूमि संरक्षण की राह बेहद कठिन है। इसमें दो राय नहीं है।
( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Rahul Gandhi said in the Lok Sabha that Chinese tanks had reached the Ladakh border. He quoted a book from the former Army Chief. लोकसभा में राहुल बोले- चीनी टैंक लद्दाख बॉर्डर तक पहुंचे, पूर्व आर्मी चीफ की किताब कोट की
Next Article Budget 2026: 50 cities to be designed for international tourists बजट 2026-अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के​ लिए डिजाइन होंगे 50 शहर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

The Deputy Commissioner called for joint action from the public and departments to control air pollution.
डीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
Faridabad
Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
Value Education Contest 2025 organized at ISKCON Temple Faridabad
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
19.6k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views
Student stabbed to death outside Aggarwal College
अग्रवाल कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या
2k Views
Thousands of ISKCON devotees reached the cinema hall to watch 'Mahavtar Narasimha'
हज़ारों इस्कॉन भक्त पहुंचे सिनेमा हॉल ‘महावतार नरसिंह’ देखने
1.5k Views
चंद्र मोहन,एसपी पलवल
सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह प्रसारित की तो खैर नहीं, होगी सख्त कानूनी कार्रवाई
1.4k Views
National Lok Adalat will be organized in Faridabad on May 10: CJM Ritu Yadav
फरीदाबाद में 10 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव
1.3k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

125 Views
3 weeks ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

188 Views
1 month ago
जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना
विचार

जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना

238 Views
1 month ago
डॉ. हेमलता शर्मा
विचार

संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया

267 Views
1 month ago
Dr. Richa Yadav has been nominated for the Green Warrior Award.
विचार

डा० रिचा यादव ग्रीन वारियर अवार्ड के लिए नामांकित

239 Views
1 month ago
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
विचार

ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत

424 Views
2 months ago
The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
विचार

इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !

679 Views
2 months ago
Even CAP-30 did not solve the fossil fuel problem: Gyanendra Rawat
विचार

काप-30 से भी नहीं हुआ जीवाश्म ईंधन का हल: ज्ञानेन्द्र रावत

69 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
6 days ago
Drug addiction is a serious threat to society, freedom from it is a collective responsibility
नशा समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे मुक्ति सामूहिक जिम्मेदारी
5 days ago
Vande Mataram will be sung before Jana Gana Mana: All 6 paragraphs must be sung.
जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम:सभी 6 पैरा गाना जरूरी
3 days ago
Notice of no-confidence motion presented against Lok Sabha Speaker
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश
4 days ago
Internet shutdown for five days in Ukhrul, Manipur: Miscreants set fire to 25 houses and four government quarters
मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account