logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: दुनियाभर में मंडराता ब्लैक फंगस और जूनोटिक रोग का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » दुनियाभर में मंडराता ब्लैक फंगस और जूनोटिक रोग का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

दुनियाभर में मंडराता ब्लैक फंगस और जूनोटिक रोग का खतरा: ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 30 August, 2025
By Deepak Sharma
310 Views
Share
9 Min Read
The threat of black fungus and zoonotic disease looms over the world: Gyanendra Rawat
The threat of black fungus and zoonotic disease looms over the world: Gyanendra Rawat
SHARE

दुनियाभर में सेहत हमेशा से सबसे बड़ा चिंता का विषय रहा है। सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि पूरी दुनिया आने वाले समय में फंगस की वजह से नया स्वास्थ्य संकट झेलने को मजबूर होगी। क्योंकि दुनिया में ब्लैक फंगस के हर साल 100 करोड़ लोग शिकार हो रहे हैं।दुनिया में एस्परजिलस फ्यूमिगेटसेफ नामक एक घातक फंगस गंभीर खतरा बन सकता है। यह फंगस एशिया समेत दुनियाभर में फेफड़ों के रोगों को तेजी से बढा सकता है। यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गयी तो यह फंगस लाखों लोगों की जान ले सकता है। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के अध्ययन में इसकी चेतावनी दी गयी है। यह फंगस गर्म और नम वातावरण में तेजी से बढ़ता है और 37 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जीवित रह सकता है। यह फंगस उन लोगों के लिए जानलेवा है जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है और जो धूल वाले वातावरण में रहते हैं व अस्थमा, कैंसर, एच आई वी, अंग प्रत्यारोपण वाले मरीज, बुजुर्ग तथा लम्बे समय से बीमार होते हैं। अकेले योरोप में ही इससे 90 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। असलियत यह है कि बढ़ते तापमान व जीवाश्म ईंधनों के उपयोग ने दुनिया को एक नये संकट की ओर धकेल दिया है। दुनिया अब उस मोड़ पर है,जहां फंगस संक्रमण का प्रसार सामान्य हो सकता है। यह आमतौर पर खाद में पनपता है जिससे इसके फैलने की गति तेज होती है।वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर जीवाश्म ईंधनों का उपयोग इसी तरह जारी रहा, तो वर्ष 2100 तक यह फंगस दुनिया के 77 फीसदी नये क्षेत्रों में फैल सकता है। प्राकृतिक वातावरण में इस फंगस की जीवनशैली ने इसे इतना अनुकूल बना दिया है कि यह इंसानी फेफड़ों में आसानी से पनप सकता है। यह इतना ताकतवर है कि यह चेर्नोबिल के न्यूक्लियर रिएक्टर जैसे रेडिएशन से प्रभावित क्षेत्रों में भी जिंदा रह सकता है। यही वह अहम वजह है कि यह इंसानी शरीर के भीतर भी आसानी से पनप सकता है।

एक खतरा और भी दुनिया की 44 फीसदी आबादी पर मंडरा रहा है,वह है जानवरों से होने वाले जूनोटिक रोग का। दुनियाभर के 3.5 अरब लोग इसकी जद में आ सकते हैं। वैज्ञानिकों ने इसके प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खाद्य जनित,वेक्टर जनित और जल जनित रास्तों से फैलने की चेतावनी दी है। प्रत्यक्षत: यह जानवरों की लार, खून, मूत्र, बलगम या अन्य शारीरिक तरल पदार्थ के संपर्क से फैलता है। इसका असर क्रिप्टोस्पोरिडियोसिस एड्स पीड़ित लोगों में तेजी से होता है जिससे उसकी मौत भी हो सकती है। इसकी उत्पत्ति विभिन्न कारकों से जुड़ी है जिसमें मनुष्यों का जानवरों से बढ़ता संपर्क, शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन, वन्य जीवों तथा मानवीय आबादी के बीच की दूरी का तेजी से खत्म होते चला जाना अहम है। बीमारियों और मृत्युदर में बढ़ोतरी के अलावा इसके गंभीर आर्थिक दुष्परिणाम हो सकते हैं। कुछ गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी हो सकती है। वैज्ञानिकों की चिंता का अहम कारण यह भी है कि इसकी चपेट में भारत, चीन और दक्षिण पूर्व एशिया की दस फीसदी आबादी पर सबसे ज्यादा जोखिम है। येल स्कूल आफ दि इनवायरमेंट ने जूनोटिक होस्ट रिचनेस नामक रिपोर्ट में इसका खुलासा करते हुये कहा है कि इस रोग की फैलने की दर वहां ज्यादा है, जहां की इंसानी आबादी वन्यजीवों के ज्यादा संपर्क में आती है। अध्ययन में यह भी तथ्य सामने आया कि गाय,भैंस, बकरी और कुत्ते जैसे पालतू जानवरों से इन्सेंफेलाइटिस जैसी गभीर बीमारी होने का खतरा है। दरअसल जानवरों के शरीर पर पायी जाने वाली किलनी यानी अठई के खून में घातक वैक्टीरया पाये जाते हैं जिससे इंसेफेलाइटिस जैसा ही एक्यूट फेब्रायल इलनेस रोग हो सकता है। इसका निष्कर्ष आई सी एम आर के रीजनल मेडीकल रिसर्च सेंटर के शोध से सामने आया है। इसमें पाया गया कि इंसानों की बस्ती के पास पायी जाने वाली स्तनपायी प्रजातियों में चमगादड, वानर और लीमर हैं जिनसे इस तरह की बीमारी हो सकती है। इसके साथ दिल दहला देने वाली खबर यह है कि 2022 में दुनियाभर में संक्रमण से स्वस्थ करने के लिए दी जाने वाली एंटीबायोटिक दवा का असर नहीं होने से 30 लाख बच्चे मौत के मुंह में चले गये। आस्ट्रिया में हुये एक अध्ययन में इसका खुलासा हुआ है।

दरअसल दुनियाभर में नौ फीसदी क्षेत्र उच्च जोखिम की स्थिति में है। इसमें जूनोटिक प्रकोप होने की प्रबल संभावना है। वैश्विक आबादी का करीब तीन फीसदी हिस्सा अधिकाधिक जोखिम वाले इलाके में निवास करता है। और लगभग एक पांचवां हिस्सा मध्यम जोखिम वाले इलाकों में वास करता है। जूनोटिक रोग या जूनोसिस ऐसा संक्रमण है जो जानवरों और मनुष्यों के बीच फैलते हैं। ये रोग विभिन्न प्रकार के रोगियों में जैसे कि वैक्टीरिया, वायरस, कवक और परजीवियों के कारण हो सकते हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका, नाइजीरिया और कांगो गणराज्य में एम्पाक्स नामक वायरस के प्रकोप को भी एक जूनोटिक बीमारी माना गया जिसकी उत्पत्ति के पीछे चमगादड की भूमिका थी। इसके साथ इसमें भी वैक्टीरया और कवक पर परजीवियों का व्यापक असर ही जिम्मेदार बताया गया था। असलियत में विशेषज्ञ इस रोग का उद्भव साफतौर पर वन्य जीवों के मांस की खपत से जुड़ा मानते हैं। इसकी बढ़़ोतरी के पीछे वह इनके प्राकृतिक आवासों में मानवीय अतिक्रमण को जिम्मेदार मानते हैं जिसके चलते बाजारों में वन्य जीव अंग व मांस की खपत की बढ़ती मांग ने हालत को और अधिक विषम बना दिया है।

इस बारे में यूरोपीय आयोग के संयुक्त अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक विकास कार्यक्रम इकाई के शोधकर्ताओं द्वारा ग्लोबल इंफेक्शन डिसीज एण्ड ऐपिडेमियोलाजी नेटवर्क डाटाबेस और डब्ल्यू एच ओ की उन बीमारियों की सूची का विश्लेषण किया गया है जिनको महामारी या प्रकोप का कारण बनने की क्षमता के अनुसार प्राथमिकता दी गयी है। इस विश्लेषण के उपरांत खुलासा हुआ कि जलवायु परिवर्तन से प्रेरित परिस्थितियों जैसे उच्च तापमान, बारिश और पानी की कमी जूनोटिक रोग की संभावना को बढ़ाते हैं। एशिया में इसका सात फीसदी और अफ्रीका का लगभग पांच फीसदी इलाका इस प्रकोप के उच्च और बहुत ही उच्च जोखिम में है। लैटिन अमरीका और ओशिनिया का नम्बर इसके बाद आता है। इससे पहले भी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अध्ययन में खुलासा हुआ था कि 2018 से लेकर 2023 के बीच देश के संक्रामक रोग निगरानी प्रणाली के तहत रिपोर्ट किये गये प्रकल्पों मे से आठ फीसदी से ज्यादा जूनोटिक रोगी पाये गये। यह कुल 6,948 में से 583 जानवरों से मानव में फैले थे। वहीं इन प्रकल्पों का सबसे ज्यादा प्रभाव जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में रहा। अंतत: शोध और अध्ययन इसके प्रमाण हैं कि ऐशिया में अमेरिका से ज्यादा जूनोटिक का जोखिम है और जलवायु परिवर्तन को दृष्टिगत रखते हुए जलवायु अनुकूलन निगरानी को सार्वजनिक स्वास्थ्य योजना में रेखांकित करने और उससे बचाव की दिशा में त्वरित प्रयास कहें या कार्यवाई किए जाने की बेहद जरूरत है। तभी इसकी भयावहता पर कुछ अंकुश की आशा की जा सकती है।

( लेखक वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद हैं।)

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article NUJ(I) National Vice President Sanjay Rai received a grand welcome in Chennai एन यू जे (आई)राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय राय का भव्य स्वागत हुआ चेन्नई में
Next Article Without taking Rahul's name, Rijiju said- he does not want any discussion राहुल का नाम लिए बिना रिजिजू बोले-वे चर्चा नहीं चाहते
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Bulk waste generators must follow the rules of the Municipal Corporation, otherwise action will be taken: Dhirendra Khadagta
बल्क वेस्ट जेनरेटर नगर निगम के नियमों का करें पालन नहीं तो होगी कार्यवाही : धीरेंद्र खड़गटा
Faridabad
The Deputy Commissioner called for joint action from the public and departments to control air pollution.
डीसी ने वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
Faridabad
Value Education Contest 2025 organized at ISKCON Temple Faridabad
इस्कॉन मंदिर फरीदाबाद में वैल्यू एजुकेशन कॉन्टेस्ट 2025 का आयोजन
Faridabad
Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial.
77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Faridabad
Surajkund Mela is giving international recognition to craftsmen and artists: Dr. Arvind Sharma
शिल्पकारों व कलाकारों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला रहा सूरजकुंड मेला : डॉ अरविंद शर्मा
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.4k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.3k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.1k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS chief Bhagwat said – dependence should not become a compulsion: Pahalgam attack revealed friends and enemies.
RSS प्रमुख भागवत बोले- निर्भरता मजबूरी न बने, पहलगाम हमले से दोस्त-दुश्मनों का पता चला
18.7k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

AIMA MAy MAT
AIMA MAT Result 2025: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ आज जारी करेगा प्रबंधन एप्टीट्यूड टेस्ट 20के परिणाम, www.aima.in पर करें चेक
2.1k Views
Student stabbed to death outside Aggarwal College
अग्रवाल कॉलेज के बाहर छात्र की चाकू मारकर हत्या
2k Views
Thousands of ISKCON devotees reached the cinema hall to watch 'Mahavtar Narasimha'
हज़ारों इस्कॉन भक्त पहुंचे सिनेमा हॉल ‘महावतार नरसिंह’ देखने
1.5k Views
National Lok Adalat will be organized in Faridabad on May 10: CJM Ritu Yadav
फरीदाबाद में 10 मई को लगाई जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम रितु यादव
1.3k Views
३० वर्ष पुराने कांग्रेस कार्यकर्ता मास्टर त्रिलोक चंद तँवर ने पार्टी को अलविदा कह भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
1.2k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Conservation of wetlands is possible only if we stop playing with nature: Gyanendra Rawat
विचार

प्रकृति से खिलवाड़ रुके तभी आद्र भूमि का संरक्षण संभव: ज्ञानेन्द्र रावत

150 Views
2 weeks ago
The past year holds invaluable memories for me: Gyanendra Rawat
विचार

बीते वर्ष मेरे जीवन की अमूल्य थाती हैं: ज्ञानेन्द्र रावत

125 Views
3 weeks ago
Drinking poison has become the fate of the people of the capital city, Delhi: Gyanendra Rawat
विचार

जहर पीना राजधानी दिल्ली के लोगों की नियति बन गया है: ज्ञानेन्द्र रावत

188 Views
1 month ago
जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना
विचार

जरूरी है थार के रेगिस्तान को रोकने वाली ढाल को बचाना

238 Views
1 month ago
डॉ. हेमलता शर्मा
विचार

संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया

268 Views
1 month ago
Dr. Richa Yadav has been nominated for the Green Warrior Award.
विचार

डा० रिचा यादव ग्रीन वारियर अवार्ड के लिए नामांकित

239 Views
2 months ago
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
विचार

ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत

424 Views
2 months ago
The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
विचार

इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !

680 Views
2 months ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
What will happen if there are no trees?: Gyanendra Rawat
पेड़ों के न रहने पर क्या होगा ?: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
देश में आज भी समय पर नहीं मिलता न्याय : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

National News

Drug addiction is a serious threat to society, freedom from it is a collective responsibility
नशा समाज के लिए गंभीर खतरा, इससे मुक्ति सामूहिक जिम्मेदारी
6 days ago
Vande Mataram will be sung before Jana Gana Mana: All 6 paragraphs must be sung.
जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम:सभी 6 पैरा गाना जरूरी
4 days ago
Notice of no-confidence motion presented against Lok Sabha Speaker
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश
5 days ago
Internet shutdown for five days in Ukhrul, Manipur: Miscreants set fire to 25 houses and four government quarters
मणिपुर के उखरुल में पांच दिन के लिए इंटरनेट बंद, उपद्रवियों ने 25 घर और चार सरकारी क्वार्टर फूंके
5 days ago
राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव नहीं आएगा
3 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account