logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार

देश में मंडरा रहा भीषण गर्मी का खतरा : ज्ञानेन्द्र रावत

Deepak Sharma
Last updated: 10 March, 2026
By Deepak Sharma
176 Views
Share
12 Min Read
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
The threat of severe heat is looming over the country: Gyanendra Rawat
SHARE

समूची दुनिया में बढ़ती गर्मी का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।साल 2050 तक खतरनाक स्तर पर भीषण गर्मी का सामना करने को दुनिया के लगभग 41 फीसदी यानी 3.5 अरब लोग विवश होंगे। जबकि साल 2010 तक यह आंकड़ा महज 23 फीसदी ही था।यह स्थिति तब होगी जबकि दुनिया का औसत तापमान औद्योगिक युग से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ जायेगा। आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के हालिया अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। अध्ययन के मुताबिक भारत, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिलीपींस इससे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। वहीं ब्राजील और दक्षिणी सूडान जैसे देशों में तापमान में सबसे तेज उछाल आने की आशंका है। एशिया प्रशांत डिजास्टर रिपोर्ट 2025 के अनुसार फिजी, पापुआ न्यू गिनी और मार्शल जैसे कई द्वीपीय देशों में भी भविष्य में गर्मी का खतरा मध्यम से उच्च स्तर तक बढ़ सकता है। सच तो यह है कि भीषण गर्मी से स्वास्थ्य खतरा जैसे अंग विफलता कहें या विकलांगता, चक्कर , सिरदर्द आदि अन्य बीमारियों के साथ मौत भी हो सकती है। साथ ही शिक्षा, खेती, उत्पादकता,जीवन और विस्थापन पर भी अभूतपूर्व खतरा मंडरा रहा है। वैज्ञानिकों ने इसे ‘साइलेंट किलर’ की संज्ञा दी है जो स्वास्थ्य को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है।2026 की शुरुआत में ही भीषण गर्मी, सूखे और आग की घटनाओं ने चेतावनी दे दी है। जानकारों का मानना है कि यह अध्ययन भारत जैसे विकासशील देशों के लिए एक गंभीर चेतावनी है जहां गर्मी केवल मौसम नहीं, बल्कि एक सार्वजनिक गंभीर स्वास्थ्य संकट बनती जा रही है। उस स्थिति में तो यह और खतरे की घंटी है जबकि भारत की विशाल आबादी और पहले से ही गर्म जलवायु इसे और बेहद संवेदनशील बनाती है। इसका मुख्य कारण 1950 के बाद से लू या हीटवेव की आवृत्ति और तीव्रता में बढ़ोतरी, कमजोर बुनियादी ढांचे के कारण इन देशों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का भीषण गर्मी और स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील होना रहा है। इंटरनेशनल लेबर आर्गनाइजेशन के अनुसार भारत में गर्मी के कारण उत्पादकता में भारी कमी आयेगी और 4.5 फीसदी तक जी डी पी प्रभावित होने की आशंका है। वैज्ञानिकों ने तो अमेरिका, चीन और भारत में 23 से 30 अतिरिक्त दिन गर्म होने की संभावना व्यक्त की है।

भारत ही नहीं दुनिया के कई विकासशील देश भीषण गर्मी की मार से त्रस्त हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते तापमान के चलते देश अत्याधिक गर्मी का सामना करने को विवश है। हालात गवाह हैं और दुनिया के शोध – अध्ययनों ने यह साबित कर दिया है कि भीषण गर्मी की मार से तपने वाले देशों की सूची में भारत सबसे ऊपर है और देश के अधिकांश यानी आधे से अधिक जिलों पर भीषण गर्मी का साया मंडरा रहा है। कहने का तात्पर्य यह है कि देश की तकरीब 76 फीसदी आबादी इसकी चपेट में है। यह निष्कर्ष ‘नेचर सस्टेनेबिलिटी’ जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट और ‘ हाऊ एक्सट्रीम हीट इज इंपैक्टिंग इंडिया : असेसमेंट डिस्ट्रिक्ट लेवल हीट रिस्क – 2025’ के नाम से काउंसिल आन एनर्जी एनवायरनमेंट एण्ड वाटर ( सी ई ई डब्ल्यू ) के अध्ययन में सामने आया है। अध्ययन रिपोर्ट का सबसे चिंताजनक और डरावना पहलू यह है कि सबसे गर्म रातों यानी ‘हाट नाइट्स’ की तादाद में होने वाली बढ़ोतरी है। इससे हृदय रोग और उससे जुड़ी बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसका अहम कारण रात के तापमान का सामान्य से अधिक यानी काफी ऊपर रहने की वजह से इंसानी शरीर को पूरे दिन की थकान से उबर पाने का समय नहीं मिल पाना है। इससे हीट स्ट्रोक और हृदयाघात की संभावना ज्यादा रहती है। वैज्ञानिकों के अनुसार गर्मी का यह असर 1.5 डिग्री की सीमा पार करने से पहले ही दिखने लगेगा। और तो और अगले 5 सालों में ही लाखों घरों और दफ्तरों को कूलिंग सिस्टम की जरूरत में भी बेतहाशा बढ़ोतरी होगी। इसके परिणामस्वरूप जहां ऊर्जा की मांग में बेतहाशा बढ़ोतरी होगी, वहीं कार्बन उत्सर्जन में भी काफी इजाफा होगा।

गौरतलब है और विचारणीय भी कि आज हम गर्मी के भयावह रूप की चर्चा करते समय पर्यावरण में वृक्षों की महत्ता को क्यों नकार रहे हैं। यह समझ से परे है। जबकि गर्मी से बचाने में वृक्षों का महत्वपूर्ण योगदान जगजाहिर है। लेकिन दुख इस बात का है कि आज हम विकास के मोहपाश में पूरे देश में कहीं सड़क के नामपर, कहीं पर्यटन, कहीं रेल लाइन विस्तार,कहीं पन बिजली आदि-आदि विभिन्न योजनाओं के नामपर हर साल लाखों हरे-भरे पेड़ों की बलि दे रहे हैं। यह सिलसिला पूरे देश में जनविरोध के बावजूद बेरोकटोक जारी है और सरकार मौन है। राजस्थान में ग्रीन एनर्जी के नामपर हजारों- लाखों की तादाद में खेजड़ी के पेड़ों को काटा जा रहा है। वहां बीकानेर के नोखा दइया में 18 जुलाई 2024 और बीकानेर कलक्ट्रेट पर 18 जुलाई 2025 से किसान धरने पर हैं। बीती दो फरवरी से महापड़ाव में लाखों की मौजूदगी और तकरीब दस हजार महिलाओं का खेजड़ी को लेकर कलश प्रदर्शन इस मामले में भारी जन विरोध का प्रतीक है। इस बारे में महाराजा गंगा सिंह विश्व विद्यालय के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा० अनिल कुमार छंगाणी की मानें तो खेजड़ी की कटाई का दुष्परिणाम स्वरूप इस अंचल में तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। हमने नवम्बर महीने तक एसी और पंखे चलाये हैं। सर्दियां देखने को भी नहीं मिली हैं। यदि खेजड़ी का कटान ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले सालों में गर्मी की भयावह तस्वीर देखने को मिलेगी और आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगीं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसी स्थिति में तो हम गर्मी से तपेंगे ही, झुलसेंगे ही, बीमार होकर अनचाहे मौत के मुंह में जायेंगे ही। इसके लिए जिम्मेदार कौन है? देश के भाग्य विधाता मौन हैं। उन्हैं न पर्यावरण की चिंता है, न जीने और सांस लेने लायक शुद्ध हवा की और न देश की जनता की जिसके बल पर वह सत्तासीन हैं।

यदि हालात का जायजा लें और सी ई ई डब्ल्यू की मानें तो देश में गर्मी के सर्वाधिक जोखिम वाले राज्यों में दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, गोवा, केरल, राजस्थान, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु ये 10 राज्य हैं। देश में गर्मी के 417 जिले उच्च जोखिम की श्रेणी में हैं जबकि 201 जिले मध्यम जोखिम का सामना कर रहे हैं। हालात यह है कि अब उत्तर भारत के शुष्क माने जाने वाले जिलों में देश के तटीय इलाकों में रहने वाली उमस देखी जा रही है और सिंधु और गांगेय के मैदानी क्षेत्र में बीते एक दशक के सापेक्ष में आद्रता में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुयी है। जबकि उत्तर भारत के देश की राजधानी दिल्ली सहित कानपुर, वाराणसी, जयपुर जैसे शहरों में तो आद्रता के स्तर का यह आंकड़ा 30 से 40 फीसदी से बढ़कर 40-50 फीसदी तक पहुंच गया है। इसका सबसे खतरनाक और चिंतनीय पहलू यह है कि बढ़ती गर्मी के जोखिम के चंगुल में शहर ही नहीं हैं, देश के उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और देश के दक्षिणी राज्य केरल के ग्रामीण जिले भी हैं। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित खुले आसमान के नीचे काम करने वाले खेतिहर मजदूर होते हैं। इस बारे में यू एन ई एस सी ए पी का कहना है कि खेतिहर मजदूरों में हीट स्ट्रेस, डिहाइड्रेशन, गर्मी से जुड़ी बीमारियां अधिक होती हैं। क्योंकि छाया, पीने का पानी और आराम के क्षणों की कमी स्थिति को और विषम बना देती है। खासकर प्रवासी और असंगठित मजदूरों के मामले में पहचान का संकट एक अहम कारण है और यह भी कि उन्हें समय पर पर्याप्त इलाज नहीं मिल पाता है।

अब तो अल्ट्रावायलेट रेडिएशन का एक नया संकट सामने आ खड़ा हुआ है। दक्षिण भारत में बंगलूरू में इसमें हो रही बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। यहां अभी तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। यहां अल्ट्रावायलेट रेडिएशन में 10 से 13 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अधिकारी अल्ट्रावायलेट रेडिएशन में बढ़ोतरी पर चिंता जाहिर करते हुए कहते हैं कि इस स्थिति को देखते हुए केरल के कई जिलों में स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी ने अलर्ट जारी किया है। इसके चलते सनबर्न, त्वचा संबंधी बीमारियां,आंखों में जलन और आंखों की अन्य बीमारियां तथा दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्यायें पैदा होने की आशंका जतायी जा रही हैं। इसके कारण चेंगन्नूर, मुन्नार, पठानमथिट्टा, कोट्टाकारा, चंगनास्सेरी, ओल्लूर, पट्टानमिथिट्टा, अलपुझा,कोन्नी, थ्रीथला, मनंतावडी,कोझीकोड और पलक्कड जिलों में अल्ट्रावायलेट रेडिएशन में बढ़ोतरी का इंडेक्स बढ़कर 7 – 8 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी यह हालत है तो गर्मी के मौसम में आगे क्या होगा। चिंता की असली वजह तो यही है।

संयुक्त राष्ट्र संगठन ने जोर दिया है कि बढ़ती गर्मी से सुरक्षित बनाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए मौसम व जलवायु जोखिम की अधिक सटीक जानकारी को निर्णय प्रणाली और अर्ली वार्निंग सिस्टम में शामिल करना होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर योजना और इस दिशा में सार्वजनिक निवेश को भी बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। यह महज एक चुनौती नहीं, भविष्य की सुरक्षा का सवाल भी है। बढ़ती गर्मी अब सिर्फ मौसम की समस्या नहीं, बल्कि यह एशिया प्रशांत की खाद्य सुरक्षा और ग्रामीण आजीविका का सीधा संकट बनती जा रही है। भारत और उच्च जोखिम वाले देशों के लिए यह चेतावनी है कि कृषि प्रणाली को बदलना और गर्मी के अनुकूल बनाना आज अनिवार्य हो गया है।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Meeting chaired by DC Ayush Sinha: Instructions to officials regarding construction of 50-bed hospital in UHC at Palla-Sehatpur डीसी आयुष सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक: पल्ला-सेहतपुर में यूएचसी में 50 बेड अस्पताल निर्माण को लेकर अधिकारियों को निर्देश
Next Article Supreme Court allows euthanasia for the first time: son in coma for 13 years सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी, 13 साल से कोमा में है बेटा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

New impetus to sanitation system: Cabinet Minister Vipul Goyal distributed 31 scooters to MCF sanitation inspectors
स्वच्छता व्यवस्था को नई गति: कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एमसीएफ के सफाई निरीक्षकों को 31 स्कूटियाँ वितरित कीं
Faridabad
Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल
Faridabad
Chief Minister's big gift to Faridabad, several announcements ranging from junction improvements to multi-specialty hospital
मुख्यमंत्री की फरीदाबाद को बड़ी सौगात, जंक्शन सुधार से लेकर मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल तक कई घोषणाएं
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.2k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.3k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.3k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1.1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

People Living Hollow Lives: The Real Truth Behind the Glitter
विचार

खोखला जीवन जीते लोग: चमक के पीछे का असल सत्य

282 Views
5 days ago
Pollution is putting people's lives at risk: Gyanendra Rawat
विचार

प्रदूषण से लोगों की सांसत में जान: ज्ञानेन्द्र रावत

81 Views
7 days ago
How an emotional voter can become democracy's greatest strength
विचार

भावनाओं में बहता मतदाता ; कैसे बन सकता है लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

336 Views
3 weeks ago
Water crisis has reached a dangerous stage: Gyanendra Rawat
विचार

खतरनाक स्थिति तक पहुंच गया है जल का संकट : ज्ञानेन्द्र रावत

87 Views
3 weeks ago
Today's youth are becoming alienated from their history and politics.
विचार

अपने इतिहास और राजनीति से विमुख होते हुए आज के युवा

187 Views
1 month ago
Online Shopping – The Glitter of Convenience or the Trap of Consumerism
विचार

ऑनलाइन खरीदारी – सुविधा की चमक या उपभोक्तावाद का जाल

200 Views
1 month ago
Depletion of gas and petrol reserves; a serious question on the development model of human civilization!
विचार

गैस एवं पेट्रोल के भंडार की समाप्ति ; मानव सभ्यता के विकास मॉडल पर एक गंभीर प्रश्न !

166 Views
1 month ago
The basic foundation of a democratic system; coordination of education, culture and social justice: Krishna Kumar Pathak
विचार

लोकतांत्रिक व्यवस्था का मूल आधार ; शिक्षा, संस्कृति और सामाजिक न्याय का समन्वय: कृष्ण कुमार पाठक

303 Views
1 month ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Constable Revathi's testimony led to the death penalty for 9 policemen.
कांस्टेबल रेवती की गवाही से 9-पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा
6 days ago
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
विकसित भारत @2047’ के संकल्प को समर्पित होगा नेशनल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं भारत सम्मान 2026
4 days ago
Claim: Humayun Kabir has a deal worth ₹1000 crore with the BJP.
दावा- हुमायूं कबीर की BJP से ₹1000 करोड़ की डील
6 days ago
The government said that in many temples, alcohol is given as prasad.
सरकार बोली-कई मंदिरों में प्रसाद में शराब दी जाती है
6 days ago
On the 'poisonous snake' statement, Nitin Naveen said, "This is the language of Congress."
‘जहरीले सांप’ बयान पर नितिन नवीन बोले-ये कांग्रेस की भाषा
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account