जम्मू में जहां 4 हिंदू मारे गए, वहीं धमाका: दो बच्चियों की मौत, यहीं आतंकियों ने आधार कार्ड देख-देखकर हत्याएं की थीं
जम्मू में राजौरी जिले के डांगरी गांव में सोमवार सुबह IED ब्लास्ट हुआ। इसमें दो बच्चियों की मौत हो गई। 4 घायल हैं। धमाका उन 3 घरों में से एक में हुआ, जहां रविवार शाम आतंकवादियों ने फायरिंग की थी। इस आतंकी हमले में 4 हिंदुओं की जान चली गई थी और 7 घायल हैं। ADGP मुकेश सिंह ने कहा…
कार ने लड़की को 12KM तक घसीटा, मौत: AAP विधायक का दावा- आरोपी भाजपा कार्यकर्ता; कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
दिल्ली के कंझावला इलाके में 31 दिसंबर को कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भागने लगे। लड़की कार के नीचे फंसी रही और करीब 12 किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पांचों युवकों को…
SC ने 4:1 के बहुमत से नोटबंदी को सही ठहराया: एक जज बोलीं- ये ताकत का इस्तेमाल; जिस तरह इसे लागू किया, वो कानूनन सही नहीं
केंद्र सरकार के नोटबंदी के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है। पांच जजों की संविधान पीठ ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। बेंच ने कहा कि 500 और 1000 के नोट बंद करने की प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। बेंच ने यह भी कहा कि आर्थिक फैसले को पलटा नहीं जा सकता। संविधान पीठ ने यह…
आंगनवाड़ी केन्द्रों में चल रही हैं प्ले स्कूलों की प्रशिक्षण कक्षाएं : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद, 02 जनवरी। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि जिला फरीदाबाद में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्ले स्कूलों की प्रशिक्षण कक्षाएं चल रही है। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सीएसआर पार्टनर के तहत प्रशिक्षण में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए टिप्स दिए जा रहे हैं। वेदांता फाउंडेशन…
सीपी विकास अरोड़ा ने दिए तनाव मुक्त कार्यालय में बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स
फरीदाबाद, 02 जनवरी। सीपी विकास अरोड़ा ने तनाव मुक्त कार्यालय में बेहतर क्रियान्वयन के टिप्स देते हुए कहा कि कार्यालयों में अधिकारी व कर्मचारी बेहतर क्रियान्वयन के लिए खुश रहकर कार्य करोगे तो निश्चित तौर पर कार्यालय के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन करेंगे। सीपी विकास अरोड़ा ने कहा कि आधुनिक भगदड़ के युग में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में तनाव…
परिवार पहचान पत्रों में शुद्धिकरण के लिए सरल केंद्रों में अतिरिक्त आपरेटर जल्द होंगे नियुक्त : एडीसी अपराजिता
फरीदाबाद, 2 जनवरी। अतिरिक्त उपायुक्त अपराजिता ने बताया कि मुख्यालय द्वारा परिवार पहचान पत्रों के साथ बीपीएल कार्डों की सुविधा को जोड़ा गया है। बीपीएल कार्डों का लाभ उन्हीं लोगों को दिया जा रहा है जिनकी परिवार पहचान पत्र में आय एक लाख 80 हजार रुपये से कम है। उन्होंने बताया कि इसी के चलते बड़ी संख्या में लोग अब अपनी आय ठीक…


