धनखड़ को हटाने राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। 70 विपक्षी सांसदों ने प्रस्ताव पर दस्तखत किया है। इसमें INDIA गठबंधन में शामिल सपा, टीएमसी और AAP शामिल हैं। हालांकि विपक्ष के प्रदर्शन में सपा और TMC शामिल नहीं हुए। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगस्त में भी…
राहुल ने मोदी-अडाणी का मुखौटा लगाए सांसदों का इंटरव्यू लिया
संसद में सोमवार को राहुल गांधी रिपोर्टर के रोल में दिखे। विपक्ष के दो सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडाणी का मुखौटा लगाया और राहुल से बातचीत की। राहुल ने मोदी-अडाणी के संबंध, अमित शाह की भूमिका और संसद न चलने पर करीब 8 सवाल किए। कांग्रेस ने 1.19 मिनट की बातचीत का वीडियो शेयर किया है। सांसद…
मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है श्रीमद्भागवत गीता : सतीश फागना
फरीदाबाद। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता मनुष्य को बेहतर जीवन जीना सिखाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य को जीवन में संस्कार देने वाला विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ है। एनआईटी फरीदाबाद विधायक सतीश फागना ने सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के अवसर पर बतौर…
आमजन की समस्याओं को हल करने की दिशा में एक प्रभावी कदम समाधान शिविर : डीसी
फरीदाबाद। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रति कार्य दिवस के दौरान जिला व उपमंडल के लघु सचिवालयों में सुबह 10 से 12बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर लोगों की शिकायतें प्रत्येक कार्यदिवस पर सुनी जा रही है। इसी क्रम में आज गुरूवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कमरा नंबर 106 में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर…
किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला, हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे
पंजाब के 101 किसान रविवार (8 दिसंबर) को दोपहर 12 बजे पैदल शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन पुल पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। करीब पौने 4 घंटे बाद जत्थे को वापस लौटना पड़ा। शुरुआत में पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। इस दौरान हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने का परमिशन लेटर…
गीता महोत्सव का आगाज आज : प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक भी होगा गीता महोत्सव : डीसी
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को गरिमामयी ढंग से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई है। गीता महोत्सव प्रेरणादायी होने के साथ-साथ भव्य और आकर्षक भी होगा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन दिनांक:- 09 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। गीता महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही तीन दिन के दौरान गीता पूजन…
सादर निमंत्रण, आदरणीय मीडिया बंधुगण,
faridabad: तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव के पहले दिन दिनांक 09 दिसंबर को प्रात : 10:30 बजे सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल में एनआईटी फरीदाबाद विधायक श्री सतीश फागना बतौर मुख्य अतिथि जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में उपायुक्त श्री विक्रम सिंह और अतिरिक्त उपायुक्त श्री साहिल गुप्ता बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। इसी…
जागरूकता के द्वारा ही आपदाओं से बचा जा सकता है: डॉ.एमपी.सिंह
फरीदाबाद। आज विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं सिविल डिफेंस के चीफ वार्डन डॉ एमपी सिंह ने डबुआ कॉलोनी स्थित सेंट मीका क्रिश्चियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नागरिक सुरक्षा, भूकंप आपदा और प्राथमिक चिकित्सा सहायता के साथ घायलों को लाने ले जाने का प्रशिक्षण दिया तथा फर्स्ट एड टीम, फायर सेफ्टी टीम, सर्च एंड रेस्क्यू टीम, ट्रांसपोर्ट टीम का गठन किया…
जेपी क्रिकेट अकादमी ने गुलिया क्रिकेट अकादमी को पांच विकेट से हराया
फरीदाबाद। इवांका स्पोर्ट्स कप आठवीं ऑल इंडिया रविंद्र फागना अंडर-15 डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया। यह मैच गुलिया क्रिकेट अकादमी और जे.पी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच जे.पी क्रिकेट अकादमी ने गुलिया क्रिकेट अकादमी को 5 विकेट से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और गुलिया क्रिकेट अकादमी ने…
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर ‘हिंदू संगठन’ 10 दिसंबर को विरोध जताएंगे
फरीदाबाद। राष्ट्र रक्षा मंच के आह्वान पर हिंदूवादी संगठनों के हजारों प्रतिनिधि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध 10 दिसंबर रोष व्यक्त करेंगे। विरोध प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम लिखा ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौपेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी भर्त्सना करने के लिए राष्ट्र रक्षा मंच के तत्वाधान में शहर के विभिन्न हिंदूवादी…
महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के विधायकों का शपथ से वॉकआउट
महाराष्ट्र विधानसभा के स्पेशल सेशन के पहले दिन शनिवार को विपक्ष ने EVM के मुद्दे पर वॉकआउट किया। आज सभी 288 नए विधायकों को शपथ लेनी थी। 173 विधायकों ने शपथ ली। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी और रईस शेख भी शामिल हैं। सपा महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) में शामिल है। शिवसेना (UBT) के नेता आदित्य…
INDIA ब्लॉक मैंने बनाया, मौका मिला तो लीड करूंगी: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हरियाणा-महाराष्ट्र और उपचुनावों में INDIA ब्लॉक के खराब प्रदर्शन को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने INDIA गठबंधन बनाया। इसका नेतृत्व करने वाले इसे ठीक से नहीं चला सकते, तो मुझे मौका दें। मैं बंगाल से ही गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए तैयार हूं।' ममता बनर्जी के बयान…
बाबरी विध्वंस मुद्दे पर महाराष्ट्र में I.N.D.I.A में फूट, समाजवादी पार्टी MVA से अलग हुई
बाबरी विध्वंस को लेकर शिवसेना (UBT) के अखबार में दिए एक विज्ञापन और सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन में फूट पड़ गई है। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को ऐलान किया है कि वह महाराष्ट्र में MVA से अलग हो रही है। साथ ही यह भी कहा कि शिवसेना (UBT) और भाजपा में कोई फर्क नहीं।…
मोदी सरकार नया टैक्स स्लैब लाने की तैयारी में: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार की टैक्स नीति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने X पर लिखा कि GST से लगातार बढ़ती वसूली के बीच सरकार एक नया टैक्स स्लैब पेश करने जा रही है। जनता की जरूरत की चीजों पर GST बढ़ाने की योजना है। पूंजीपतियों को छूट दी जा रही है, जबकि आम…
बल्लभगढ़ विधानसभा को दो करोड़ से ज़्यादा की सौग़ात, विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ूँगा- मूलचंद शर्मा
बल्लभगढ़ । विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा को लगभग 2 करोड़ से ज़्यादा में विकास कार्यों की सौगात दी है । आदर्श नगर,गर्ग कालोनी भाग दो और जैन कालोनी में गलियों की के निर्माण कार्य की शुरुआत स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर किया। बात दे की चुनावी जनसभा में लोगो से किए गए वायदों पर विधायक…
खिलाड़ियों के लिए राहत: कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू : डीसी
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी…


