37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में अबतक पहुंचे साढ़े पांच लाख से ज्यादा पर्यटक
फरीदाबाद, 10 फरवरी। 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में अबतक साढ़े पांच लाख से ज्यादा पर्यटक पहुँच चुकें हैं। आज शनिवार को कार्यालयों में अवकाश के चलते शिल्प मेला में लगभग डेढ़ लाख देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। शिल्प मेला प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मेला परिसर में जुटाई गयी हैं तथा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किये गये हैं।…
हरियाणवी प्रसिद्ध सूफी गायक विक्रम ने सूफी गायन से किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध
फरीदाबाद। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट्स मेला में गत संध्या काल में ख्याति प्राप्त सूफी गायक एवं पंजाबी सिनेमा के अभिनेता विक्रम सिरोहीवाल ने अपने मंत्र मुग्ध करने वाले अंदाज में सूफी कलाम गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी मधुर आवाज में उन्होंने सबसे पहले “अल्लाह हू अल्लाह हू कलाम” से सूफी गायकी की परंपरा का निर्वहन किया और श्रोताओं को सूफी…
प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए सडक़ों पर उतरी आम आदमी पार्टी
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और खट्टर सरकार से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर सवाल जवाब किए। इस विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरेंद्र भाटी ने की, जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मबीर भड़ाना, जिलाध्यक्ष ग्रामीण दिनेश…
यूपीए ने अर्थव्यवस्था का सत्यानाश किया, इनकी नीति नेशन फर्स्ट नहीं, फैमिली फर्स्ट : निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को UPA और NDA के 10 साल का कामकाज पर श्वेत पत्र पर स्पीच दी। वित्त मंत्री ने कहा कि 10 साल के कामकाज पर ये श्वेत पत्र बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ रखा गया है।सीतारमण ने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाला, कोल स्कैम, NPA, कोल ब्लॉक एलोकेशन जैसे मुद्दों के जरिए UPA सरकार पर निशाना…
हल्द्वानी में अवैध मदरसा गिराने पर हिंसा, 3 की मौत, DM बोलीं- हमला प्लानिंग से हुआ
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगरनिगम ने गुरुवार 8 फरवरी को एक अवैध मदरसा ढहा दिया। नमाज पढ़ने के लिए बनाई गई एक इमारत पर भी बुलडोजर चला दिया। इसके बाद वहां हिंसा फैल गई। भीड़ ने पुलिस और निगम के अमले पर हमला कर दिया। बनभूलपुरा थाने को घेरा और पथराव किया। हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई।…
फीस 33 हजार, स्कॉलरशिप 2 लाख और नौकरी हाथों हाथ
फरीदाबाद। तीन साल में फीस भरी 33 हजार रुपए और ऑन द जॉब ट्रेनिंग में स्कॉलरशिप से कमाए 2 लाख रुपए। इतना ही नहीं कोर्स पूरा होने से पहले नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आ गया। सफलता और मुनाफे का यह स्वाद चखा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने। बी. वॉक रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन तथा बी. वॉक मेकेट्रोनिक्स के…
छात्रों को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल प्रशिक्षण के लिए मानव रचना और अमृता हॉस्पिटल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए
फरीदाबाद। 9 फरवरी युवाओं को शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल और स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन आदि की व्यवहारिक जानकारी देने के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (एमआरईआई) और अमृता हॉस्पिटल ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत विशेषता और संसाधनों के प्रयोग से साथ दोनों संस्थान नवाचार को बढ़ावा देते हुए भावी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों के उज्जवल भविष्य के…
मुख्य व छोटी चौपाल पर कलाकारों ने प्रस्तुत किए शानदार कार्यक्रम
फरीदाबाद। 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला के आज आठवें दिन मुख्य चौपाल तथा छोटी चौपाल पर विदेशी कलाकारों के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी समृद्ध संस्कृतियों से सराबोर शानदान प्रस्तुतियों से मेले में पहुंचे दर्शकों का दिनभर मनोरंजन किया। मुख्य चौपाल पर विशेषकर विदेशी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाया। दर्शकों ने भाषा के बंधनों को…
छुप्पी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना सांसद खेल महोत्सव का मुख्य ध्येय : श्री कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद। भारत सरकार के केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों, ढाणियो, छोटे कस्बों और अन्य कालोनियों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना खेल महाकुंभ का मुख्य ध्येय है। श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा…
37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में वायरलैस कम्युनिकेशन के जरिए प्रदान की जा रही है विशेष सुरक्षा
फरीदाबाद। 37वें सूरजकुंड अन्तर्राष्ट्रीय शिल्प मेले को पुलिस विभाग के 75 अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा आपसी तालमेल बनाकर कम्युनिकेशन के माध्यम से विशेष सुरक्षा प्रदान की जा रही है। मेले की मुख्य चौपाल के पीछे की ओर पुलिस का बेस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से पूरे मेले की कम्युनिकेशन को कंट्रोल किया जा रहा है। पुलिस विभाग के…
केंद्र की टैक्स नीतियों के खिलाफ केरल सरकार का प्रदर्शन, दिल्ली में केजरीवाल-भगवंत मान भी मौजूद
दिल्ली के जंतर-मंतर में केंद्र सरकार की टैक्स नीतियों के खिलाफ केरल सरकार गुरुवार (8 फरवरी) को प्रदर्शन कर रही है। इसमें केरल के CM पिनरई विजयन, दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल, पंजाब CM भगवंत और CPM महासचिव सीताराम येचुरी शामिल हुए।इस दौरान विजयन ने कहा- आज का दिन भारत के इतिहास में एक अहम दिन होने जा रहा है। हम…
किसानों का दिल्ली मार्च, हाईवे जाम, पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ किसान चिल्ला बॉर्डर की तरफ बढ़े
नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों ने गुरुवार को दिल्ली की तरफ कूच किया है। संसद का घेराव करके विरोध जताने की तैयारी है। किसानों के मूवमेंट की वजह से यूपी-दिल्ली हाईवे जाम हो गया है। नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद किया गया है।जगह-जगह किसानों को रोका जा रहा है। पुलिस के साथ किसानों की नोकझोंक हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली और पैदल…
राहुल गांधी बोले- नरेंद्र मोदी जी OBC नहीं पैदा हुए, कहा- वे गुजरात की तेली जाति में जन्मे
राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा गुरुवार को ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रायगढ़ पहुंची। यहां राहुल ने कहा- "मोदी जी पार्लियामेंट में कहते हैं OBC वर्ग को भागीदारी की क्या जरूरत, मैं OBC हूं। सबसे पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप लोगों को भयंकर बेवकूफ बनाया जा रहा है। नरेंद्र मोदी जी OBC नहीं पैदा हुए थे।" राहुल…
ED का जल बोर्ड घोटाले का दावा झूठा, मानहानि का केस करेंगे : आप
आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के आरोपों को सरासर झूठा बताया। AAP ने कहा कि वह पार्टी को बदनाम करने के लिए जांच एजेंसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।AAP ने अधिकारिक बयान में कहा कि अगर यह सच साबित होता है कि दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों…
गांव अमीपुर की सरदारी ने विधायक राजेश नागर को किया सम्मानित
फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव अमीपुर में जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव की सरदारी ने बताया कि नागर ने विधानसभा में उनकी बड़ी समस्या को रखकर उनकी बड़ी मदद की है। जिससे वह बड़े प्रसन्न हैं। गांव अमीपुर पहुंचे विधायक राजेश नागर का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस…
खोया पाया बूथ मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने का कर रहा है भरपूर सहयोग
फरीदाबाद। हरियाणा टूरिज्म की ओर से 37 वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में मुख्य चौपाल के पीछे गेट नंबर-1 की ओर स्थापित किया गया खोया पाया बूथ मेले में बिछड़े लोगों को अपनों से मिलाने में काफी मददगार साबित हो रहा है। पलक मेहरा इस खोया पाया बूथ की अनाउंसर है, जो मेले में अपने परिजनों से बिछड़े लोगों को मिलने…


