आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
फरीदाबाद। सेक्टर-65 स्थित साहुपुरा में आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में रविवार को एक विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई तथा रक्तदान कर दूसरे लोगों के जीवन को बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर वीजीटेक आई केयर सेंटर जसोला, दिल्ली…
बेरोजगारी भत्ते हेतु 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन: डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि रोजगार विभाग हरियाणा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश अनुसार बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद में पंजीकृत 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट-ग्रेजुएट बेरोजगार प्रार्थी जिनके 31 अक्टूबर 2024 तक 3 वर्ष पूरे हो चुके हैं, वे बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने हेतु आगामी 30 नवम्बर 2024 तक HREX पोर्टल https://hrex.gov.in/ पर आवेदन कर सकते हैं।…
260 गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने किया गिरफ्तार
फरीदाबाद: बता दे कि 23 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम को गस्त के दौरान अपने गुप्त सूत्रों से गांजे के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा की टीम ने आरोपी तमिशपाल को गांव करनेरा बल्लबगढ़ से 260 ग्राम गांजा सहित काबू किया। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 58 में…
साइबर पुलिस ने इस सप्ताह 16-22 नवम्बर 2024 तक साइबर अपराध के 12 मुकदमों में 27 आरोपी किए गिरफ्तार, 4,95,709/- रुपए किए बरामद
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, के दिशा निर्देश पर पुलिस उपायुक्त साइबर अपराध उषा के मार्गदर्शन और एसीपी साइबर क्राइम अभिमन्यु गोयत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीनों जोन की साइबर थाना प्रभारी की टीमों के द्वारा कार्रवाई करते हुए 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अजय मेहरा, राहुल सिंह, राहुल पिल्ले,…
कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम? क्या बोले शिंदे, फडणवीस और अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार
मुख्यमंत्री के सवाल पर हर तरफ से बयानबाजी शुरू हो गई है. एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि चुनाव के पहले ऐसा तय हुआ था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, मुख्यमंत्री उसका होगा. इस पर शिंदे ने कहा, 'ऐसा तय नहीं हुआ था कि जिसकी ज्यादा सीटें होंगी, उसका ही सीएम होगा. अंतिम आंकड़े आने के बाद सभी पार्टियां बैठकर…
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने समर्थकों संग देखी ‘द साबरमती रिपोर्ट’, गोधरा के सत्य को सभी से देखने की अपील
फरीदाबाद: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री और फरीदाबाद से विधायक श्री विपुल गोयल ने कल सिल्वर सिटी सिनेमा में अपने समर्थकों के साथ गोधरा कांड पर आधारित फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ देखी। विपुल गोयल ने अपने समर्थकों के लिए विशेष रूप से टिकट की व्यवस्था की और फिल्म देखने का अनुरोध किया। इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने नागरिकों और राष्ट्रवादियों…
15 राज्यों की 46 विधानसभा, 2 लोकसभा के नतीजे
15 राज्यों की 46 विधानसभा और 2 लोकसभा (वायनाड, नांदेड़) सीटों पर काउंटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। वायनाड लोकसभा सीट पर प्रियंका गांधी ने 4 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 6 लाख 22 हजार 338 वोट मिले। यहां CPI के सत्यन मोकेरी (2 लाख 11 हजार वोट) दूसरे और भाजपा की नव्या हरिदास…
महाराष्ट में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने मिठाई,बांट खुशी का किया इजहार
फरीदाबाद। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत पर प्रदेश के राज्यमंत्री राजेश नागर के ग्रेटर फरीदाबाद के भतौला कार्यालय पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इसे लेकर इलाके से सैकडों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता राज्यमंत्री राजेश नागर को बधाई देने उनके कार्यालय पहुंच गए। जहां खुशी से झूमे कार्यकर्ताओं ने एक…
दिल्ली में प्रदूषण फिर गंभीर, AQI-467 पर पहुंचा, प्रतिबंधों का सख्ती से पालन हो:पर्यावरण मंत्री चीफ सेक्रेटरी से
दिल्ली 5 दिन बाद शुक्रवार शाम को फिर गैस चैंबर में तब्दील हो गई। शनिवार सुबह 6 बजे भी दिल्ली के 9 इलाकों में प्रदूषण गंभीर कैटेगिरी में रिकॉर्ड किया गया। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, दिल्ली के वजीरपुर में हवा सबसे ज्यादा जहरीली है। यहां का AQI 467 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का औसत AQI 419 रिकॉर्ड…
मणिपुर हिंसा- 7 जिलों में लगा इंटरनेट बैन और बढ़ाया, विधायकों के घर पर हमले मामले में अबतक 34 गिरफ्तार
मणिपुर सरकार ने 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस पर लगी रोक को दो दिन के लिए और बढ़ाया गया। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, काकचिंग, बिष्णुपुर, थौबल, चुराचांदपुर और कांगपोकपी जिलों में 16 नवंबर को पहले दो दिन के लिए इंटरनेट सर्विस बैन की गई थी। मणिपुर में हिंसा लगातार जारी है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैन को…
सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पात्र महिलाएं करें 2 दिसंबर 2024 तक आवेदन : डीसी
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह के बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलायी जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरुस्कार देने के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। ये पुरुस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर…
महाराष्ट में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत पर विधायक धनेश अदलखा ने बांटी मिठाई, कार्यकर्ता खुशी से झूमे।
फरीदाबाद। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में भाजपा गठबंधन की शानदार जीत पर बडखल विधायक धनेश अदलखा के 1 नंबर स्थित कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। इस मौके पर भाजपा जिन्दाबाद,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद के नारो से पूरा वातावरण भाजपामय हो गया। कार्यकताओं ने एक दूसरे को गले लगाकर इस जीत की बधाई दी। इस मौके…
देसी कट्टा व कारतूस के साथ आरोपी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने किया गिरफ्तार, बुलंदशहर उत्तर प्रदेश से खरीद कर लाया था अवैध असला
फरीदाबाद/ 21 नवम्बर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम गस्त पर थी, गस्त के दौरान अपराध शाखा टीम को अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी मोहित पर देसी कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी को सेक्टर-37 बाई-पास रोड से काबू कर लिया। आरोपी से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया।…
दिल्ली सरकार की कोशिशों से संतुष्ट नहीं: पॉल्यूशन पर SC
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में प्रदूषण को लेकर शुक्रवार को दिल्ली की AAP सरकार को फटकार लगाई। अदालत ने कहा, 'दिल्ली सरकार की कोशिशों से हम संतुष्ट नहीं हैं। सरकार ने ट्रकों की एंट्री रोकने के लिए भी कुछ नहीं किया है।'' सुप्रीम कोर्ट ने कहा, '113 एंट्री पॉइंट पर सिर्फ 13 CCTV क्यों हैं। केंद्र सरकार इन सभी एंट्री…
विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस
महाराष्ट्र चुनाव से पहले हुए कैश कांड पर भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को 100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा। तावड़े ने कहा कि भाजपा और मुझे बदनाम करने के लिए इन नेताओं ने झूठे आरोप लगाए। कहा कि मैंने 5 करोड़ रुपए जनता में बांटे। भाजपा महासचिव ने कहा कि…
अरविंद केजरीवाल का ‘रेवड़ी पर चर्चा’ अभियान
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP ) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को AAP के 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरुआत की। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। हम आज से 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान की शुरू करने जा रहे हैं। पूरी दिल्ली में 65 हजार मीटिंग की जाएंगी। हमारी सरकार की…


