सालभर पटाखे बैन करने पर फैसला लें: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली सरकार से कहा कि दिल्ली में सालभर पटाखा बैन पर 25 नवंबर से पहले फैसला लें। दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट के सामने कहा था कि हम पटाखा बैन को पूरे साल लागू करने का फैसला सभी संबंधित विभागों से सलाह के बाद लेंगे। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अभय ओक और जस्टिस ऑगस्टीन…
भारत-रूस के बीच पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम के लिए समझौता
भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए भारत डाइनैमिक्स लिमिटेड (BDL) ने रूस के नई डील की है। ये डील एडवांस पांत्सिर एयर डिफेंस मिसाइल गन सिस्टम के लिए रूस सरकार के नियंत्रण वाली हथियार एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट (ROE) के साथ की गई है। पांत्सिर एयर डिफेंस सिस्टम वर्सेटाइल मोबाइल प्लेटफॉर्म है, जो आर्मी…
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
फरीदाबाद। खण्ड कार्यालय फरीदाबाद के प्रशिक्षण हाल में उपायुक्त विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में सीईओ जिला परिषद सतबीर मान के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत सरपंचों, ग्राम सचिवों, कनिष्ठ अभियंता, पंचायती राज, ए.बी.पी.ओ. मनरेगा तथा जल एवं स्वच्छता कमेटी के सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ओ.डी.एफ. प्लस के मुख्य घटकों पर…
समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी, स्ट्रीट लाइट आदि शिकायतों का हुआ मौके पर ही समाधान : डीसी
फरीदाबाद। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर समस्याओं के समाधान में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। डीसी विक्रम सिंह ने अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आज सोमवार को नगर निगम के तीनों ज़ोन के कार्यालयों तथा ग्रामीण क्षेत्र के तीनों ब्लॉक के…
दिव्यांगजनों के लिए छात्रवृत्ति योजना आवेदन तिथि बढ़ी, 15 नवंबर तक का मौका : डीसी
फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजनों के शैक्षिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, मंत्रालय द्वारा विशेष छात्रवृत्ति योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से दिव्यांग छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन और आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। डीसी विक्रम सिंह ने बताया…
केंद्र व प्रदेश सरकार लोगों का चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास कराने के लिए है प्रतिबद्ध : राज्य मंत्री राजेश नागर
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। आमजन की मूलभूत सुविधाओं के लिए होने वाले विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने आज करीब 77.33 लाख की लागत से तिलपत…
बटेंगे तो कटेंगे नारा महाराष्ट्र में नहीं चलेगा: अजित पवार
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच डिप्टी CM और भाजपा-शिवसेना गठबंधन महायुति में शामिल अजित पवार ने कहा कि, 'बटेंगे तो कटेंगे का नारा उत्तर प्रदेश और झारखंड में चलता होगा, महाराष्ट्र में नहीं चलेगा। मैं इसका समर्थन नहीं करता। हमारा नारा है- सबका साथ सबका विकास।' दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झारखंड और महाराष्ट्र की रैलियों में…
जब मनमोहन PM थे, सोनिया सरकार चलाती थीं: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन में रविवार को दूसरी बार झारखंड पहुंचे। उन्होंने बोकारो के चंदनकियारी और गुमला में सभा की। उन्होंने एक बार फिर रोटी, माटी और बेटी की सुरक्षा का नारा दिया। कहा- भाजपा का यहां एक ही मंत्र है हमने झारखंड बनाया है हम ही संवारेंगे। उन्होंने UPA 2004 से 2014 तक केंद्र में रही कांग्रेस नीत…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में स्पेशल फोर्सेस का जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 2पैरा स्पेशल फोर्सेस के जेसीओ राकेश कुमार शहीद हो गए। 3 जवान घायल हैं। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच किश्तवाड़ के छास इलाके में रविवार सुबह से ये एनकाउंटर जारी है। अधिकारियों के मुताबिक यहां कश्मीर टाइगर्स ग्रुप के आतंकवादी ही छिपे हैं, जिन लोगों ने 2 विलेज गार्ड की हत्या…
उद्धव राम मंदिर के विरोधियों के साथ: शाह, वे राहुल से सावरकर के लिए दो अच्छे शब्द बुलवाकर बताएं
गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को महाराष्ट्र के मुंबई, जलगांव, बुलढाणा और अमरावती में चुनावी सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि 'महाविकास अघाड़ी (MVA) महाराष्ट्र में तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। जब तक हमारे एक भी सांसद-विधायक रहेंगे, हम धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे।' उन्होंने कहा कि MVA की सारी योजनाएं महाराष्ट्र की विचारधारा का अपमान करने…
भाजपा का सदस्यता अभियान: समस्त हरियाणा में 50 लाख, फरीदाबाद में 2.5 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आह्वान
फरीदाबाद: हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता अभियान पूरे जोश के साथ चल रहा है, और इस अवसर पर अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।विपुल गोयल ने 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त लिंक के माध्यम से अपनी जानकारी…
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए बनें भाजपा के सदस्य : कृष्णपाल गुर्जर
फरीदाबाद । भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय सघन सदस्यता अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भी अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने लोगों से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए भाजपा से जुड़ने की अपील की। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि 2014 में नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभाली,…
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार 2025 के तहत आवेदन आमंत्रित : डीसी
फरीदाबाद । भारत सरकार ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में "राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार" की घोषणा की है। राष्ट्रीय पुरस्कार शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकीविदों और नवप्रवर्तकों के उत्कृष्ट और प्रेरक वैज्ञानिक, तकनीकी और नवाचार योगदान को मान्यता प्रदान करता है।डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार के विभिन्न क्षेत्रों में व्यक्तियों या टीम से राष्ट्रीय विज्ञान…
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा “उभरते आर्टिस्ट” नामक शास्त्रीय संगीत तथा पोस्टर मेकिंग की प्रतियोगिता दिनांक 9 नवंबर 2024 को आयोजित की गयी।
फरीदाबाद: सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा शास्त्रीय गायन, वादन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का सफलतम आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत में राग गायन,विभिन्न वाद्ययंत्रों की एकल प्रस्तुति दी पोस्टर मेकिंग में मानवता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विभिन्न चित्र बना कर सुंदर प्रदर्शन किया। जिसमें अनेक छोटे तथा युवा वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम…
ऑनलाइन मेडिकल सब्सक्रिप्शन का झांशा देकर लोगो के साथ धोखाधडी कर आनलाईन ठगी करने वाले ठग को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धरा
पलवल/ पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल चंद्र मोहन, आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पलवल पुलिस लगातार अपराधियो पर शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी मे ऑनलाइन मेडिकल सब्सक्रिप्शन का झांशा देकर लोगो के साथ धोखाधडी कर आनलाईन ठगी करने वाले ठग को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने काबू किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने…
गौ सेवा से जन सेवा का मार्ग प्रशस्त होता है : राजेश नागर
फरीदाबाद। श्री सिद्धदाता आश्रम द्वारा संचालित श्री नारायण गौशाला में श्री गोपाष्टमी पर्व बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर ने यहां गौ पूजन किया एवं गोग्रास देकर सभी को गौ सेवा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर सभी को श्रीमद् जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज का सान्निध्य प्राप्त…


