जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 पर विधायकों के बीच मारपीट
जम्मू-कश्मीर विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। सत्ता पक्ष और विपक्षी भाजपा के विधायकों ने एक-दूसरे की कॉलर पकड़ी और धक्कामुक्की की। सदन में हंगामे के चलते पहले विधानसभा की कार्यवाही 20 मिनट, फिर कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। दरअसल, लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने सदन में आर्टिकल 370…
केंद्र ने पराली जलाने पर जुर्माना दोगुना किया, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने जुर्माना बढ़ाया
सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद केंद्र सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माना दोगुना कर दिया है। पर्यावरण मंत्रालय ने गुरुवार को एक नोटिफिकेशन जारी करके इसकी जानकारी दी। अब 2 एकड़ से कम जमीन पर 5000 रुपए का जुर्माना लगेगा। दो से पांच एकड़ तक 10,000 रुपए और पांच एकड़ से ज्यादा जमीन वालों से 30,000 रुपए…
आतंकवाद के खिलाफ मजबूत इकोसिस्टम: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दो -दिवसीय आतंकवाद विरोधी सम्मेलन-2024 का इनॉगरेशन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 सालों में आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाए है। इससे आतंकवाद से लड़ने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नारे को केवल भारत ने ही नहीं…
मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आर्थिक सहायता लेने की प्रक्रिया हुई सरल, जरूरतमंदों को आवेदन के 15 दिन में मिलेगी आर्थिक सहायता
फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार ने लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की कड़ी में एक और कदम बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत चिकित्सा आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त करने वालों को सरल पोर्टल पर सुविधा प्रदान की है। इससे यह प्रक्रिया और अधिक सरल एवं आसान हो गयी है। डीसी ने बताया…
समाधान शिविर में अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं नागरिक : डीसी विक्रम सिंह
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिले के डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में जिला में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे है। नगर निगम के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा है कि…
कुलपति डॉ. राज नेहरू ने की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात
फरीदाबाद। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राज नेहरू ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की और कौशल विकास के विविध आयामों पर विचार मंथन किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान प्रदेश में स्किल इको सिस्टम को और अधिक व्यापक तथा प्रभावी बनाने पर जोर दिया है। आने वाले दिनों…
प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति के प्रधान गंगेश तिवारी छठ पूजा
फरीदाबाद । प्राचीन हनुमान मंदिर सेवा समिति सेक्टर-22 में छठ पूजा के अवसर पर हजारों महिलाओं के मुख से गूंज उठा छठ मईया हम सबकी अरज सुनेंगी। मंदिर के तालाब में महिलाओं ने छठ माता की पूजा अर्चना की उसके बाद अस्त होते सूरज को हजारों महिलाओं ने अघ्र्य दिया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मिथलेश मिश्रा व मनीष मिश्रा द्वारा…
हरियाणा को विकसित बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अपनाई नॉन स्टॉप हरियाणा की राह- नायब सिंह सैनी
नई दिल्ली - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा को विकसित राज्य बनाने के लिए प्रदेश सरकार नॉन स्टॉप हरियाणा की राह पर आगे बढ़ रही है। प्रदेश के गांव और शहर के वार्डों में अब तीन गुणा रफ्तार से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। इस उद्देश्य को हासिल…
हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने के देश की गृहमंत्री से मुलाकात
पलवल, 7 नवम्बर : हरियाणा सरकार के युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता तथा खेल,विधि एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम ने वीरवार को नई दिल्ली में देश के गृह एवं अधिकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह से उनकी यह शिष्टïाचार…
काम में कोताही न बरतें अधिकारी : विपुल गोयल
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 06 नवंबर- हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों साथ बैठक करते हुए काम में कोताही न बरतने और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय में काम पूरा न होने पर…
डिपो होल्डर राशन का वितरण समय पर करें, अन्यथा होगी कार्रवाई : राजेश नागर
चंडीगढ़/फरीदाबाद, 6 नवंबर - हरियाणा के खाद्य ,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी डिपो होल्डर से राशन का वितरण जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। जानबूझकर देरी करने वाले डिपो होल्डरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी राशन डिपुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश देते हुए…
जल संरक्षण व पानी की गुणवत्ता जांच कार्यक्रम का आयोजन
पलवल/ जिला, ब्लॉक पलवल के गाँव टहरकी के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की तरफ से जल संरक्षण व पानी की गुणवत्ता जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की तरफ से खंड समन्वयक संजय कुमार और विश्वास शेरावत ने भाग लिया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के मुख्य अध्यापक रवि दत्त ने की ।…
जाति जनगणना जरूर होगी: नागपुर में राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, "देश में जाति जनगणना होगी और इससे दलितों, ओबीसी और आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय का पता चलेगा। जाति जनगणना से सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। सभी को पता चल जाएगा कि उनके पास कितनी शक्ति है और हमारी भूमिका क्या है। जाति जनगणना विकास का प्रतिमान है। उन्होंने कहा कि हम 50% (आरक्षण सीमा)…
दिल्ली में यमुना किनारे नहीं होगी छठ पूजा:हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने यमुना तटों में छठ पूजा मनाने की परमिशन देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि नदी का पानी बहुत प्रदूषित है। इसमें पर्व मनाने से लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि दिल्ली में 1000 जगहों पर छठ मनाने के…
हायर एजुकेशन के लोन पर 75% क्रेडिट गारंटी मिलेगी
नई दिल्ली में बुधवार को हुई मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी गई। इसमें हायर एजुकेशन के लिए 7.5 लाख रुपए तक के लोन पर भारत सरकार 75% क्रेडिट गारंटी देगी। 8 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवार के बच्चों को 10 लाख रुपए तक के लोन पर 3% ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा।…
कार के लाइसेंस पर 7500kg व्हीकल चलाने पर रोक नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने कार के लाइसेंस यानी लाइट मोटर व्हीकल (LMV) लाइसेंस होल्डर्स को 7,500 किलो तक वजन वाली गाड़ियां चलाने की परमिशन दे दी है। बुधवार को सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि ऐसा कोई डेटा नहीं है, जो साबित करता हो कि LMV ड्राइविंग लाइसेंस होल्डर्स देश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं। चीफ जस्टिस…


