समाधान शिविर में जनता की समस्याओं का हो रहा त्वरित निवारण : डीसी आयुष सिन्हा
फरीदाबाद । हरियाणा सरकार की पहल पर प्रदेशभर में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर अभियान के तहत आज सोमवार को फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने की। डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि यह…
पहलगाम हमले के 237 दिन बाद NIA की चार्जशीट
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने सोमवार को पहलगाम आतंकी हमले पर 1300 पेज की चार्जशीट दाखिल की। जम्मू में NIA स्पेशल कोर्ट में हमले के 237 दिन बाद ये चार्जशीट दाखिल की गई। इसमें आतंकी कमांडर सजाद जट्ट का भी नाम है। वो पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का ऑपरेशंस चीफ है। NIA ने उस पर ₹10 लाख का इनाम घोषित…
‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ नारे को लेकर संसद में हंगामा
संसद के शीतकालीन सत्र के 11वां दिन, सोमवार को दोनों सदनों में भाजपा सांसदों ने कांग्रेस की रैली में PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी का मुद्दा उठाया। राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- पीएम के खिलाफ ऐसी बातें करना, उनकी मौत की कामना करना शर्मनाक है। नड्डा ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस संसदीय दल (CPP)…
भाजपा ने पीयूष गोयल को तमिलनाडु का चुनाव प्रभारी बनाया
भाजपा ने सोमवार को तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्टर पीयूष गोयल को तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। वहीं, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा को असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों राज्यों में 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। तमिलनाडु के लिए केंद्रीय कानून मंत्री…
विकास कार्यो से चमकेगा ब्लॉक डी 2, सेक्टर:-10, फरीदाबाद
Faridabad / ब्लॉक डी 2, सेक्टरः-10, फरीदाबाद मे हरियाणा सरकार मे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का उद्योगपति वा समाज सेवी विरेन्द्र शर्मा के निवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक के सैकडो लोगो ने एकत्रित होकर मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक डीटू के प्रधान जगजीत सिंह नैन व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ…
मनरेगा स्कीम की जगह लेगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’
मोदी सरकार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून (MGNREGA) को खत्म कर नया ग्रामीण रोजगार कानून लाने जा रही है। इसे मौजूदा शीतकालीन सत्र में चर्चा के लिए सूचीबद्ध भी किया गया है। नए बिल में कहा गया है कि इसका उद्देश्य ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप ग्रामीण विकास का नया ढांचा तैयार करना है। काम…
15 से 20 दिसम्बर तक जिला फरीदाबाद में चलाया जाएगा विशेष टीकाकरण सप्ताह : डीसी आयुष सिन्हा
फरीदाबाद । डीसी आयुष सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य विभाग जिला फरीदाबाद द्वारा विशेष टीकाकरण सप्ताह का आयोजन 15 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण सेवाएँ उपलब्ध कराते हुए छूटे हुए लाभार्थियों को शामिल करना…
धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज सभी वर्गों को आगे आने की जरुरत : धनेश अदलक्खा
फरीदाबाद। बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धनेश अदलक्खा ने कहा कि धर्मार्थ कार्यों के लिए समाज के सभी वर्गों को बढ़-चढ़कर दान करना चाहिए। दान से न केवल ऐसी संस्थाओं को मजबूती मिलती है, बल्कि जरूरतमंद और गरीब मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने भाटिया सेवक समाज के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने एंटी स्मोकगन मशीनयुक्त गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
फरीदाबाद । स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी ने सागर सिनेमा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सेक्टर 16 से एंटी स्मोकगन मशीन युक्त गाड़ियों सहित वॉटर टैंकरों तथा स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण एवं नागरिकों…
इजराइल का दावा- हमास के नंबर-2 चीफ राएद को मारा
गाजा सिटी में इजराइली हमले में हमास के सेकेंड-इन-कमांड राएद सईद की मौत हो गई है। इजराइली सेना (IDF) ने शनिवार को यह दावा किया कि उसने गाजा सिटी में एक कार को निशाना बनाकर यह हमला किया। हालांकि, हमास ने अब तक राएद सईद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राएद, हमास अल-कासिम ब्रिगेड का प्रमुख कमांडर…
पूर्व MLA ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई
गोवा से नई दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में शनिवार दोपहर को एक अमेरिकन महिला बेहोश हो गई। फ्लाइट में कर्नाटक की पूर्व विधायक और पेशे से डॉक्टर अंजलि निंबालकर भी मौजूद थीं। अंजलि ने तुरंत महिला को सीपाआर देकर उसकी जान बचा ली। इस मेडिकल इमर्जेंसी के दौरान प्लेन करीब 30,000 फीट की ऊंचाई पर था। गोवा…
बनासकांठा में पुलिस-फॉरेस्ट टीम पर हमला, 47 लोग घायल
अंबाजी तीर्थ शहर से 14 किमी दूर दांता तालुका के पाडलिया गांव में शनिवार दोपहर 500 लोगों ने वन विभाग और पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इन लोगों ने पत्थरबाजी की। गुलेल चलाए और तीरों से भी पुलिस कर्मियों को निशाना बनाया। भीड़ ने पुलिस और वन विभाग के सरकारी वाहनों में भी आग लगा दी। टीम गांव में…
देशभर में अगले हफ्ते से कड़ाके की सर्दी, उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट
अगले हफ्ते से देशभर में कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं। इस सर्दी का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) 17 दिसंबर को हिमालयी राज्यों में पहुंचेगा। इसके असर से 18 से 20 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 21 और 22 दिसंबर को पहाड़ों से बादल हटते ही तापमान…
मेसी के टूर ऑर्गनाइजर को जमानत नहीं, 14 दिन की कस्टडी में भेजा
अर्जेंटीना के फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी के इंडिया टूर के ऑर्गनाइजर सताद्रु दत्ता को जमानत नहीं मिली है। बिधाननगर कोर्ट ने मेसी के GOAT इंडिया टूर 2025 के प्रमोटर और आयोजक सताद्रु दत्ता को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सताद्रु पर इवेंट में मिसमैनेजमेंट के आरोप हैं। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने कोर्ट में कस्टडी की मांग करते…
राहुल बोले- मोदीजी का कॉन्फिडेंस खत्म, शाह के हाथ कांपते हैं
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को कांग्रेस ने 'वोट छोड़ गद्दी छोड़' रैली निकाली। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा-पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस खत्म हो गया है। अमित शाह के हाथ कांपते हैं। वो जानते हैं कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- इन लोगों ने (केंद्र सरकार) ने हमारा वंदेमातरम् भी चोरी…
यूपीएससी की विभागीय परीक्षाओं को लेकर धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : आयुष सिन्हा
फरीदाबाद । जिलाधीश आयुष सिन्हा ने बताया कि यूपीएससी, नई दिल्ली द्वारा आयोजित संयुक्त सेक्शन ऑफिसर्स (ग्रेड-बी) एलडीसीई-2025 तथा संयुक्त स्टेनोग्राफर्स (ग्रेड-बी एवं ग्रेड-टी) एलडीसीई (वर्ष 2019, 2020 व 2021) के शांतिपूर्ण और निष्पक्ष आयोजन के लिए फरीदाबाद जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। ये परीक्षाएं जिले के एक परीक्षा केंद्र पर 13 दिसंबर 2025 को प्रातः 10 से…


