एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, विले पार्ले श्मशान घाट में अंतिम संस्कार
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें सलमान खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन को एक युग के अंत का संकेत कहा…
तमिलनाडु में 2 बसों की आमने-सामने टक्कर, 6 की मौत
तमिलनाडु के तेनकासी जिले में सोमवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं। मरने वालों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं।…
श्रीनगर में सीजन का सबसे ठंडा दिन, पारा -3.2° पहुंचा
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है। रविवार को पूरी कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस सीजन की अब तक की सबसे कम था। दक्षिण कश्मीर का शोपियां सबसे ठंडा रहा, जहां पारा -5.1 डिग्री तक गिर गया। दूसरी तरफ, उत्तराखंड के बद्रीनाथ…
भारतीय नौसेना में स्वदेशी युद्धपोत INS माहे शामिल, समुद्र में दुश्मन पनडुब्बियों को तलाशेगा
स्वदेशी युद्धपोत INS माहे सोमवार को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया। यह माहे-क्लास का पहला पनडुब्बी रोधी (एंटी सबमरीन) और उथले पानी (जहां पानी की गहराई कम हो) में चलने वाला युद्धपोत है, जो तटीय इलाकों के लिए खास तौर पर डिजाइन किया गया है। मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में हुए समारोह में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी मुख्य…
देश के 53वें CJI बने जस्टिस सूर्यकांत, शपथ के बाद भाई-बहन के पैर छुए
जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बहन और बड़े भाई के पैर छुए। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। शपथ के बाद CJI सूर्यकांत ने PM…
दिल्ली में गलत रनवे पर उतरा अफगानिस्तान का प्लेन
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां अफगानिस्तान का एक विमान उड़ान भरने वाले रनवे पर उतर गया। गनीमत रही कि इस रनवे पर कोई दूसरा विमान नहीं था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। घटना रविवार दोपहर 12:06 बजे की है, लेकिन सोमवार सुबह मीडिया में आई। अफगानिस्तान…
इंडिया गेट पर नक्सली हिड़मा के पोस्टर लहराए गए
दिल्ली में इंडिया गेट पर रविवार देर शाम वायु प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल लोगों ने देश के मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा (44) के पोस्टर लहराए। पोस्टरों में हिड़मा की तुलना आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा से की गई। हिड़मा को जल, जंगल और जमीन का रखवाला बताया गया। प्रदर्शनकारियों ने "माड़वी हिड़मा अमर रहे" जैसे नारे…
किराएदार-नौकर नहीं कराया वेरिफिकेशन तो सीधा केस! फरीदाबाद पुलिस की दो दिन की सख्त डेडलाइन
फरीदाबाद। आतंकी गतिविधियों के खुलासे के बाद पूरा पुलिस प्रशासन सकते में है। थाना इंचार्ज अपने-अपने इलाकों में गहन जांच कर रहे हैं। सबसे ज़्यादा मस्जिदों और मदरसों की जांच की जा रही है। रविवार को डबुआ थाना इंचार्ज रणधीर सिंह और उनकी टीम डबुआ कॉलोनी में 33 फुट रोड पर गए। उन्होंने दो मस्जिदों और एक मदरसे की जांच…
फरीदाबाद को फिर मिलेगा ‘सांस्कृतिक और खूबसूरत शहर’ का दर्जा : विपुल गोयल
फरीदाबाद। जिले में हरियाली, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़े स्तर पर आज हरित अभियान की शुरुआत की गई है। यह जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेंट्रल पार्क, आरडब्ल्यूए सेक्टर-14 में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित शीतकालीन फूल वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उनके साथ नगर…
अमेरिका के बॉयकॉट के बावजूद G20 घोषणापत्र मंजूर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बॉयकॉट के बावजूद 20वीं G20 समिट के पहले दिन शनिवार को सदस्य देशों ने साउथ अफ्रीका के बनाए घोषणा पत्र को सर्वसम्मति से मंजूर कर लिया। साउथ अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बताया कि सभी देशों का अंतिम बयान पर सहमत होना बेहद जरूरी था, भले ही अमेरिका इसमें शामिल नहीं हुआ। वहीं, ट्रम्प ने…
करूर भगदड़ के 2 महीने बाद विजय का इनडोर कैंपेनकरूर भगदड़ के 2 महीने बाद विजय का इनडोर कैंपेन
तमिलगा वेत्री कझगम TVK के फाउंडर, एक्टर-पॉलिटिशियन विजय ने रविवार को कांचीपुरम जिले से अपना पॉलिटिकल कैंपेन फिर से शुरू किया। हालांकि यह एक इनडोर इवेंट था। इवेंट में करीब 2000 लोगों को QR-कोड वाले पास से एंट्री दी गई। इवेंट को आसानी से कराने के लिए सभी इंतजाम किए गए थे। वेन्यू पर पार्टी वर्कर पीली ड्रेस में दिखाई…
दिल्ली ब्लास्ट- उमर को जमात से 40 लाख मिले थे, हिसाब गड़बड़ हुआ तो उमर-मुजम्मिल झगड़े
xदिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट में शामिल सुसाइड बॉम्बर डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच 40 लाख रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। फंडिंग जमात की तरफ से हुई थी। इसी पैसे से सामान खरीदने में हुए खर्च को लेकर उमर और मुजम्मिल की बीच तनाव था। NIA टीम यूनिवर्सिटी के पास की मस्जिद के मौलवी…
भाजपा बोली- मदनी मुसलमानों को गुमराह कर फायदा उठाता है
बीजेपी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आरोपों को गलत बताया है। पार्टी नेता मोहसिन रजा ने सोमवार को कहा कि मदनी और उनका परिवार वर्षों से मुसलमानों को गुमराह करता आया है और भेदभाव की राजनीति करके सिर्फ अपना फायदा उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मदनी ने मुस्लिम समाज के नाम पर कई साल तक…
फडणवीस बोले- पाकिस्तान भारत को हरा नहीं सकता, इसलिए पहलगाम हमला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया पर 26/11 हमलों की 17वीं बरसी के मौके पर 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025' कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा- पाकिस्तान जानता है कि वह सीधे युद्ध में भारत को नहीं हरा सकता, इसलिए उसने पहलगाम आतंकी हमला और दिल्ली ब्लास्ट किया। CM ने कहा- मुंबई में 26…
पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की समीक्षा : मंडलायुक्त संजय जून ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फरीदाबाद। हरियाणा सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में लागू की गई पेपरलेस एवं ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर गहन समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में आज शनिवार को फरीदाबाद मंडल के मंडलायुक्त संजय जून ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ…
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव-सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस ने कमेटी बनाई
तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सहयोगी दल DMK के साथ सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर बनाई गई है और गठबंधन की रूपरेखा पर दोनों दलों के बीच बातचीत का नेतृत्व करेगी। तमिलनाडु–पुडुचेरी के कांग्रेस इंचार्ज गिरीश चोडनकर…


