क्राइम ब्रांच एनआईटी ने ऑटो में गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 10 किलो गांजे सहित किया गिरफ्तार
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश के तहत कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी प्रभारी नरेंद्र कुमार की टीम ने गांजा तस्करी में संलिप्त ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राहुल है जो मेवात के दुलावट गांव का रहने वाला है।…


