हरियाणा में अब आंदाेलन के दौरान उपद्रव पड़ेगा भारी, नुकसान भरपाई विधेयक पर राज्यपाल की मुहर
चंडीगढ़। हरियाणा में अब आंदोलनों के दौरान उपद्रव और तोड़फोड़ महंगी पड़ेगी। अब इससे हुए नुकसान की भरपाई आंदोलनकारियों से होगी। यह कानून अब लागू हो गया है। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में पारित हरियाणा लोक व्यवस्था में विघ्न के दौरान क्षति वसूली विधेयक, 2021 को राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मंजूरी दे दी है। आंदोलनों के दौरान हुए…


