मानव रचना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
– 120 महिला फैकल्टी और स्टाफ ने महिला खेल प्रतियोगिता में भाग लिया – ‘ब्रेक द बायस’ विषय पर पैनल चर्चा – निज़ामी बंधु द्वारा संगीत कार्यक्रम – सरकारी स्कूल की छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन वितरण फरीदाबाद, 8 मार्च, 2022: मानव रचना में 8 मार्च को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के साहस और ताकत का जश्न मनाया गया। समारोह में हमारे जीवन में महिलाओं की भूमिका को उजागर करने वाले लुभावने प्रदर्शन और प्रस्तुतियाँ शामिल थीं। डॉ. प्रशांत भल्ला, अध्यक्ष, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान (MREI); डॉ. एम.एम. कथूरिया, ट्रस्टी, MREI; डॉ. एन.सी. वाधवा, महानिदेशक, MREI; डॉ. संजय श्रीवास्तव, कुलपति, एमआरआईआईआरएस; डॉ. आई के भट्ट, कुलपति, मानव रचना यूनिवर्सिटी, डॉ. गुरजीत कौर चावला, डिपार्टमेंट ऑफ़ स्टूडेंट वेलफेयर, एमआरआईआईआरएस आदि संकाय सदस्य उपस्थित थे। मानव रचना परिसर में एक महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि महिलाओं को आगे आने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिल सके। उनके लिए खेल विभाग की ओर से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। उनके लिए खेल विभाग की ओर से कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। विभिन्न आयोजनों में लगभग 120 महिला फैकल्टी मेंबर्स और स्टाफ कर्मचारियों ने भाग लिया। डॉ. आई.के. भट – कुलपति, एमआरयू समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे और उनके साथ डॉ. सेंगर, पीवीसी, एमआरयू…

