कराची में ब्लास्ट: आतंकियों ने पाकिस्तानी सेना को बनाया निशाना, एक जवान की मौत
Pakistan: पाकिस्तान के कराची में जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसमे पाकिस्तानी अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई। वहीं इस विस्फोट में 10 लोग घायल हो गए। धमाके की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। इस विस्फोट के बाद कराची में हड़कंप मचा हुआ है। पाकिस्तानी सुरक्षाबल ने पूरे इलाके को घेर कर रखा हुआ है।…


