लॉकडाउन तोडऩे के जुर्म में पुलिस ने 326 मामले दर्ज कर 401 दोषियों को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद, 18 मई। पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस वैश्विक महामारी के नियमों कि बार-बार अनदेखी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने लॉकडाउन तोडऩे के जुर्म में एवं नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभी तक 326 मुकदमें दर्ज कर 401 दोषियों को गिरफ्तार किया है।…


