मुंबई में गृहमंत्री शाह की सुरक्षा में चूक:खुद को आंध्र सांसद का PA बताकर घंटों तक गृहमंत्री के इर्द-गिर्द घूमता रहा व्यक्ति, गिरफ्तार
मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। शाह के मुंबई दौरे पर एक संदिग्ध उनके इर्द-गिर्द कई घंटों तक घूमता रहा। जब अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे 2-3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसे 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा…

