भारी बारिश के चलते राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू का गुजरात दौरा स्थगित : भाजपा
अहमदाबाद। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित गुजरात दौरा राज्य में जारी भारी बारिश के चलते स्थगित हो गया है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। भाजपा की गुजरात इकाई के मीडिया समन्वयक जुबिन अशर ने कहा, ‘‘द्रौपदी मुर्मू का बुधवार को प्रस्तावित दौरा राज्य में जारी भारी बारिश…

