गायक केके का निधन: कोलकाता पुलिस ने शुरू की जांच, राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू
कोलकाता। मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) के निधन पर कोलकाता पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया जिस पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि भाजपा को इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।…


