परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने 10 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का किया शुभारंभ
बल्लभगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को करीब 10 लाख की लागत से बनाई जाने वाली सड़क के कार्य का स्थानीय लोगों के हाथ नारियल तुड़वाकर कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि बुद्धा सैनी ने भी नारियल तोड़ा और परिवहन मंत्री का धन्यवाद जताया। परिवहन मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास के लिए…


