महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने किया महिलाओं से सम्बंधित केसों का निपटारा
फरीदाबाद, 21 फरवरी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित सर्किट हाउस में महिलाओं से सम्बंधित केसों की सुनवाई की। महिला आयोग की चैरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया की आज हम महिलाओं से संबंधित 17 केसो को रजिस्टर्ड करके लाये थे जिनमें पहले से कुछ मामले दर्ज थे। कुछ मुक़दमे कोर्ट में चल रहे थे कुछ री-ओपन हुए थे।…


